4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्सिंग की छात्रा के साथ बर्बरता; बेल्ट से पीटा, रेप किया और……, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Crime News: नर्सिंग की छात्रा के साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा को बेरहमी से बेल्ट से पीटा। जानिए पूरी सनसनीखेज मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
8 year old girl raped after entering her home shocking incident in bareilly up

representative picture (patrika)

Crime News: नर्सिंग कोर्स की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रह रहे युवक ने रेप किया। युवक पर आरोप है कि उसने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बेल्ट से बेरहमी से पीटा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

UP News In Hindi: कौशांबी में नर्सिंग की छात्रा से रेप

दरअसल, संदीपनघाट इलाके के एक गांव की 19 साल युवती ने बताया कि उसने पड़ोसी गांव में किराए का कमरा लिया हुआ है। वह वहां रहकर ANM कोर्स करने की तैयारी कर रही है। छात्रा के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2025 की शाम के समय वह बाजार गई थी। जब वह वापस कमरे लौटी तो पीछे से चरवा क्षेत्र के नटका गांव निवासी अभय मिश्रा (पुत्र दिनेश मिश्रा) कमरे में घुस आया। इसके बाद अभय ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया।

Uttar Pradesh News in Hindi: छात्रा को दी गई धमकी

छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित करने की धमकी देते हुए कई बार उसके दुष्कर्म किया। हालांकि, ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि राजस्थान पत्रिका नहीं करता है। पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

Crime News in Hindi: आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान शोरगुल सुन पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी पीड़िता को जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। इस संबंध में थाना प्रभारी इंद्रदेव सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने कही है।