
Kausambi Crime News: कौशाम्बी जिले में युवक की शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। जहाँ पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक ने पहले गूगल पर सर्च किया की शादी में बाधा बन रही महिला को रास्ते से कैसे हटाया जाए और बाद में महिला की गला दबाकर हत्या कर दिया और शव रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना सैनी थाना क्षेत्र के परसीपुर जीव के पास स्थित रेलवे ट्रैक की है। जहाँ 7 फरवरी को रेलवे कंट्रोल रूम से सैनी थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत एक्शन पर आई और मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई शुरू किया। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शव की शिनाख्त मोहम्मदपुर पाइंस थाना क्षेत्र के हिसाबबाद की रहने वाली उर्मिला देवी के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक महिला के पति की मौत काफी साल पहले हो गई थी पति की मौत के बाद जवाई पड़री का रहने वाला दिनेश का संपर्क मृतक महिला उर्मिला देवी से हो गया। इस दौरान दोनों प्यार मोहब्बत से एक साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले दिनेश की शादी कहीं तय हो गई थी जब यह बात महिला को पता चली तो महिला शादी के बीच में बाधा बनने लगी। आरोपी ने मृतक महिला को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने जिसके बाद आरोपी दिनेश ने अपने रिश्तेदार रंजीत कुमार से मिलकर महिला की हत्या का प्लान बनाया। इस दौरान दोनों ने गूगल पर महिला को रास्ते की हटाने के विषय में सर्च कर जानकारी किया।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 7 फरवरी को ही वह मृतक महिला उर्मिला देवी को पहले दवा दिलाने के बहाने मंझनपुर लेकर आए। जहां दवा दिलाने के बाद वापस ले जाते समय रेलवे ट्रैक के पास रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दिया और मुह में टेप लगाकर शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त हुआ टेप, मृतिका का मोबाइल, दवाई, दवा का लिफाफा आदि समान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त के खिलाफ लिखा पढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Published on:
10 Feb 2026 10:25 pm
