2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kaushambi News: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की जघन्य हत्या, मचा कोहराम

Murder News: कौशाम्बी जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया […]

less than 1 minute read
Google source verification
Big Breaking News: डिप्टी CM के काफिले से बाइक की टक्कर, 2 युवक घायल… जानिए कहां हुआ ये बड़ा हादसा (Patrika)

डिप्टी CM के काफिले से बाइक की टक्कर (Patrika)

Murder News: कौशाम्बी जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव का है। गांव निवासी गणेश प्रसाद लोधी, पुत्र दशरथ, उम्र लगभग 55 वर्ष, रोज की तरह रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर कई वार किए जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो चारपाई पर खून से लथपथ शव देख चीख-पुकार मच गई। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और गांव में दहशत का माहौल बन गया।


घटना की जानकारी मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं परिजनों द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर कुछ लोगों की तलाश भी की जा रही है।


फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जांच के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Story Loader