18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘1 हजार में हवलदार, 10 हजार में इंस्पेक्टर और एक लाख में थाना…’ यूजर्स बोले- समाजवादी पार्टी का गुंडा

Viral Video: सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले एक समाजवादी पार्टी के कथित नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Harshul Mehra

Feb 18, 2026

video of an alleged samajwadi party leader showing his dominance on streets viral agra

सड़कों पर दबंगई दिखाने का वीडियो वायरल। फोटो सोर्स- Video Grab

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर सड़कों पर दबंगई दिखाने वाले एक कथित नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार पर सपा का झंडा कार पर लगा नजर आ रहा है। साथ ही बैकग्राउंड में “एक हजार में हवलदार, दस हजार में इंस्पेक्टर और एक लाख में थाना खरीदने” जैसा आपत्तिजनक डायलॉग सुनाई दे रहा है।

UP News In Hindi: कथित सपा नेता दामा यादव का वीडियो वायरल

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कथित सपा नेता दामा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो से कानून-व्यवस्था पर गलत मैसेज जाता है। आम जनता में भ्रम फैलता है। इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Uttar Pradesh News in Hindi: वाहन लाइसेंस को निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के वाहन लाइसेंस को निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी राजनीतिक दल का नाम या झंडा इस्तेमाल कर इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Crime News in Hindi: यूजर्स ने बताया सपा का गुंडा

वहीं, सोशल मीडिया पर रील वायरल होते ही इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए दामा यादव को सपा का गुंडा तक बता दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए दीपक कुमार, पुलिस कमिश्नर आगरा ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

Agra News: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

इसके बाद जगदीशपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया कि दामा यादव पहले भी इस तरह के कई वीडियो बना चुका है। पुलिस के अनुसार, उसकी गाड़ी पहले ही सीज की जा चुकी थी, इसके बावजूद वह लगातार सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वाले वीडियो बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता रहा। मामले पर समाजवादी पार्टी ने भी साफ तौर पर अपना पक्ष रखा है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि दामा यादव नाम का कोई व्यक्ति समाजवादी पार्टी का नेता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में उसे कोई नहीं जानता और यह व्यक्ति आगरा का भी नहीं लगता, बल्कि कहीं बाहर का हो सकता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।