15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य शुभारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ व टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की रही मौजूदगी

गोरखपुर में CM योगी ने आज पूर्वांचल के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर का निरीक्षण भी किया। उनके साथ टीसीएस एवं टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य उद्घाटन बुधवार को गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा संस्थान से जुड़ी विशेष प्रकाशन सामग्री/डॉक्यूमेंट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पूर्वांचल के युवाओं के लिए खोलेगा नए द्वार

कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047” के विजन को ध्यान में रखते हुए तकनीकी शिक्षा, नवाचार और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। भव्य मंच, आकर्षक सजावट और सुव्यवस्थित आयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल के युवाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया दर्शन पूजन

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गुरु गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर आगमन पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन कराने के बाद उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण कराया और नाथपंथ तथा इसके महान संतो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ये कोर्स होंगे संचालित

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉम्प्लेक्स में ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड थ्री डी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्युरिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्युरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी, थ्री डी प्रिंटिंग समेत एकीकृत पाठ्यक्रम संचालित होंगे।

एआई आज के समय की जरूरत- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- एआई आज के समय की जरूरत है। हम सबको इसमें खुद को पीछे नहीं करना है। यहां सबके लिए अलग-अलग कोर्स तैयार किया जाए। फोरेंसिक के क्षेत्र में काफी काम किया है। नए कानून में 7 वर्ष से अधिक सजा के लिए फोरेंसिंग एविडेंस उपलब्ध कराना है। इसके लिए लोग भी होने चाहिए। यूपी के हर जिले में फोरेंसिक जांच के लिए टेक्नीकल हैंड उपलब्ध कराया जा रहा है। तकनीक को खुद से जोड़कर जितना मजबूती से आगे बढ़ेंगे तो वह आपके हाथों का खिलौना बनेगी, कठिन नहीं लगेगी।

अगले 10 वर्षों में AI दुनिया को बदल देगा : एन चंद्रशेखरन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा- इस सेंटर के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित रहना सौभाग्य की बात है। यह सेंटर आफ एक्सीलेंस काफी महत्वपूर्ण है। हम मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने यहां यह सेंटर स्थापित करने का मौका दिया। मैं यहां काम करने वालों को सुझाव देना चाहूंगा कि इस सेंटर को पापुलर बनाएं। यहां ऐसे पाठ्यक्रम बनाएं, जिसका उपयोग सरकारी कर्मचारी व अन्य लोग भी कर सकें। मुझे विश्वास है कि केवल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस के छात्र ही इसका उपयोग नहीं करेंगे बल्कि डॉक्टर व अन्य प्रोफेशन के लोग भी इसका उपयोग करें। जिससे उत्तर प्रदेश एआई के जरिए बदलते भारत का नेतृत्व कर सके।