26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी की टंकी पर चढ़कर युवती ने मचाया उत्पात, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी…फिर

गोरखपुर में प्रेमी से शादी न होने पर एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया, वह गांव में ही पानी की टंकी पर चढ़ गई और जोर जोर से कूदने की धमकी देने लगी। ग्रामीणों और परिजनों ने नीचे उतरने की काफी मिन्नतें की लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, टंकी पर चढ़ी युवती

गोरखपुर में बेलीपार थानाक्षेत्र के महावीर छपरा गांव में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए एक युवती पानी टंकी पर चढ़ कर कूदने की धमकी देकर चिल्लाने लगी। युवती को इस हाल में देख थोड़ी ही देर में भारी भीड़ जुट गई, लोगों ने उसे मनाना शुरू किया लेकिन युवती पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई, कुछ घंटे तक समझाने का दौर चला लेकिन नतीजा सिफर रहा, इसके बाद पुलिस ने सीधे उसके प्रेमी को बुलाया।

प्रेमी को देख युवती नीचे उतरी, फिर दोनों परिवारों की सहमति के बाद मौके पर ही शादी कराया गया और लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया। बता दें कि दोनों काफी दिनों से एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन लड़की के घर वाले उसकी शादी 21 अप्रैल को कहां और तय कर दिए।

जल जीवन मिशन की टंकी पर चढ़ी युवती, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

जब घर वाले नहीं माने तो 14 अप्रैल मंगलवार की दोपहर 3 बजे जोतबगही गांव में स्थित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर लड़की चढ़ गई और प्रेमी से शादी न करने पर कूद कर जान देने की धमकी देने लगी। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने काफी समझाया, जब कोई नतीजा नहीं निकला तब दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया और बातचीत कर शादी के लिए राजी किया गया ।

घरवालों ने मानी बात, प्रेमी को बुलाकर करवाए शादी

इसके बाद लड़की को नीचे उतारा गया। वहीं पर वरमाला की व्यवस्था की गई। और सबके सामने दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया। SP साऊथ दिनेश पुरी ने बताया- युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। उसे उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। फिर मौके पर ही दोनों परिवारों से बातचीत कर शादी की सहमति बनवाई गई। इसके बाद युवती की शादी कराई गई, जिसके लड़के के साथ भेज दिया गया।