16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब बंगाल की लड़कियों ने बोला…”थैंक्यू गोरखपुर पुलिस”, वोटिंग के लिए बंगलौर से जा रही थीं सिलीगुड़ी

गोरखपुर के थाना गीडा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जहां विवाद की स्थिति में फंसी छह युवतियों की समस्या का तत्काल समाधान कर उन्हें सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सिलीगुड़ी जाती बंगाल की युवतियां

गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां बैंगलोर से सिलीगुड़ी जा रही 6 लड़कियों को एक बस वाला गोरखपुर में ही छोड़ कर भाग गया। लड़कियों ने ट्रैवल एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया, जब लड़कियों ने किराया रिफंड की बात की तब एजेंसी ने सीधे पल्ला झाड़ लिया।

अनजान शहर में इन लड़कियों को कुछ सूझ ही नहीं रही था, फिर कुछ लोगों ने उन्हें पुलिस को जानकारी देने को कहा। तनाव से गुजर रही लड़कियों ने गीडा पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल उनकी मदद की और कुछ ही घंटे में किराया रिफंड करा कर दूसरी बस से भेज दिया।

जिसके बाद एक वीडियो जारी कर लड़कियों ने गोरखपुर पुलिस की धन्यवाद दिया। लड़कियां बैंगलोर में जॉब करती हैं और वहीं से एक ट्रैवेल एजेंसी से बस बुक करके पश्चिम बंगाल के चुनाव में वोट डालने जा रही थी।

गोरखपुर पुलिस ने लड़कियों को सिलीगुड़ी जाने का किया प्रबंध, लड़कियों ने थैंक्यू बोला

बस में सुरक्षित बैठने के बाद उन लड़कियों ने एक वीडियो बनाई। जिसमें उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी। साथ गीडा पुलिस की ओर से मिली तत्काल मदद पर उनकी तारीफ की और खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया। बता दें कि बंगाल में इन दिनों विधानसभा चुनाव का पारा चरम पर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम का ऐलान रविवार 15 मार्च को हुआ।चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यहां चुनाव दो चरणों में होगा। यहां मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 04 मई को होगी। बता दें कि 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होना है।