
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, युवती का शव बरामद
गोरखपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कैंट थानाक्षेत्र स्थित जिला पंचायत भवन के पास बंद दुकान से तेज दुर्गंध आ रही थी, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस वहां पहुंचते ही शटर खोली तो अंदर का दृश्य देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, यहां एक युवती की लाश सड़ रही थी जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में कौड़िया के पास किराए के मकान में अकेले रहते हुए दुकान चलाती थी। रविवार को वह मकान से दुकान के लिए निकली थी।
इसके बाद से उसका पता नहीं चला। सोमवार को मोबाइल फोन बंद मिलने पर मंगलवार को गांव से बड़े भाई रमेश दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर गिरा मिला। बहन को ढूढ़ते हुए वह किराए के मकान पर पहुंचे तो वहा भी गंगोत्री का पता नहीं चला। मकान पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज में वह रविवार की सुबह जाते हुए दिखी।
जांच पड़ताल के बाद युवती की पहचान महराजगंज के पुरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के गंगोत्री यादव (22) के रूप में हुई। युवती गोलघर इलाके के जिला पंचायत भवन के पास YES XYZ नाम से दुकान चलाती थी। अनिल नाम के लड़का भी उसके साथ कई साल से काम कर रहा था। इस दुकान में फ्लैक्स बनता था, पुलिस युवती के साथ काम करने वाले अनिल की भी तलाश कर रही है। दुकान संचालक ने बताया कि एक से डेढ़ साल पहले महाराजगंज की युवती ने किराए पर लिया था।
आज दुकान से बदबू आने की सूचना मिली तो मैं यहां पहुंचा। पता चला दुकान चलाने वाली युवती का शव था। शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा फिलहाल अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
Published on:
15 Apr 2026 01:29 pm
