गोरखपुर

CMO द्वारा दर्जनों अस्पतालों के OT का औचक निरीक्षण…इंफेक्शन कंट्रोल पर लापरवाही हुई तो होगी सख्त कारवाई

गोरखपुर में बीते दिनों न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में आई कैंप लगा था। यहां दो दिन में 30 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। 2 फरवरी को जिन लोगों का ऑपरेशन हुआ, अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। 18 लोगों की आंखों में इंफेक्शन हो गया। इस लापरवाही पर CMO डॉ राजेश झा ने गुरुवार को कई अस्पतालों का निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, CMO ने OT का किया निरीक्षण

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हास्पिटल में मोतियाबिंद का आपरेशन होने के बाद आंखों की रोशनी जाने के मामले से हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों की OT (आपरेशन थियेटर) की औचक जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें

अब डॉक्टर नहीं, एआई करेगा मरीजों का इलाज… इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा हेल्थ सिस्टम, जानें

अस्पतालों के OT को संक्रमण मुक्त करने का निर्देश

गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डा. राजेश झा ने चार अस्पतालों की ओटी का निरीक्षण किया। इसमें जिला अस्पताल में आंखों की OT, जिला महिला अस्पताल में गाइनी OT और दो निजी अस्पतालों की आंखों की OT की जांच की। CMO ने कहा कि किसी भी दशा में OT संक्रमित नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई का पूरा ध्यान दिया जाए। OT में प्रयोग होने वाले उपकरणों का स्टरलाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जाए।

लापरवाही पर होगी सख्त कारवाई

CMO ने चेतावनी दी कि अगर इन स्थानों पर संक्रमण का कोई भी कारक मिला तो सम्बन्धित अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों के OT में पहुंचकर संक्रमण से बचाव के उपायों को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिये।

सरकारी अस्पतालों में भी सतर्कता के निर्देश

CMO डॉ झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों अस्पतालों में अलग-अलग टीम निजी अस्पतालों की OT की जांच कर चुकी है। जांच के दौरान जहां कहीं भी कमी मिल रही है संबंधित अस्पताल को चेतावनी दी जा रही है। चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा CMO ने सरकारी अस्पतालों के लिए निर्देश दिया कि इंफेक्शन कंट्रोल के लिए किसी सामग्री की कमी होने पर तुरंत सूचना दी जाए। आवश्यक प्रबंध यथाशीघ्र किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

यूरोपीय कारोबारी से दो करोड़ की साइबर ठगी, कानपुर से दो शातिर गिरफ्तार

Published on:
19 Feb 2026 11:47 pm
Also Read
View All
बच्चे की मौत के बाद जागे अधिकारी, कमिश्नर की सख्त कारवाई…टेक्निकल सुपरवाइजर की सेवा समाप्त, अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति

सीएम सिटी में ठेकेदारों की मनमानी ने ली बच्चे की जान, खुले नाले में गिरा बच्चा…सरिया ने पेट फाड़ा, तड़प कर हुई मौत

मोतियाबिंद ऑपरेशन बन गया त्रासदी…मरीज़ों की आंख में गंभीर संक्रमण, 9 मरीजों की निकालनी पड़ी आंखें

गोरखपुर में हत्या कर हुलिया बदलने का नया ट्रेंड, अरुण के हत्यारोपी भी बदले अपना लुक…सात गिरफ्तार

विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप है बजट, रक्षा बजट में 15 प्रतिशत वृद्धि देश की सुरक्षा सर्वप्रथम के भाव को दर्शाता है

अगली खबर