गोरखपुर

गोरखपुर में बिजली विभाग की दीवाल गिरी… पांच मजदूर घायल, एक नाजुक

गोरखपुर में शनिवार सुबह नाली निर्माण के दौरान पुरानी दीवार गिर गई, जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Dec 07, 2024

शनिवार को गोरखपुर के नॉर्मल इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ, जब बिजली विभाग की दीवार अचानक गिर गई। इस घटना में नाली निर्माण का काम कर रहे पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

नाली निर्माण के समय दीवार गिरी, पांच मजदूर गंभीर

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की नाली निर्माण के लिए खुदाई हो रही थी, तभी अचानक बिजली विभाग की पुरानी दीवार गिर गई। दीवार के गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Updated on:
07 Dec 2024 04:01 pm
Published on:
07 Dec 2024 01:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर