9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश दिवस पर गोरखपुर में पोषण का मजबूत संदेश, नारी सशक्तिकरण पर रहा विशेष जोर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन 24 जनवरी 2026 से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की संस्कृति, विरासत, विकास यात्रा और विविधता को प्रदर्शित करना है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, अधिकारी दीप प्रज्वलित करते हुए

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शनिवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौ सेवा संरक्षण उपाध्यक्ष अतुल सिंह ,विधायक पिपराइच महेंद्रपाल सिंह, विधायक ग्रामीण विपिन सिंह, DM दीपक मीणा, SSP राजकरन नय्यर एवं CDO शाश्वत त्रिपुरारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

उत्तर प्रदेश दिवस पर गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार

बाल विकास विभाग की पहल को मिली सराहना
डॉ. अभिनव मिश्रा ने अवगत कराया कि मुख्य अतिथि के करकमलों से बाल विकास विभाग की दो गर्भवती महिलाओं का गोद भराई संस्कार एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल व प्रदर्शनी का निरीक्षण भी मुख्य अतिथि एवं विधायकों द्वारा किया गया और संबंधित कर्मियों को शुभकामनाएं दी गईं।

नुक्कड़ नाटक के जरिए पोषण व स्वास्थ्य का संदेश

आंगनबाड़ी, आशा व एएनएम की भूमिका का हुआ प्रभावी मंचन, जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। नाटक में ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस के दौरान होने वाली गतिविधियों का सजीव मंचन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी, आशा एवं एएनएम की भूमिका को दर्शाया गया। साथ ही चेहरा प्रमाणीकरण के माध्यम से पोषाहार वितरण एवं स्कूल पूर्व शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ-साथ एडी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश देने में सफल रहा।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने के क्रम में बाल विकास विभाग के सात उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें सीडीपीओ सरदारनगर पीयूष चन्द्र, मुख्य सेविका हेमलता, मुख्य सेविका सुनीता शुक्ला, यूनिसेफ प्रतिनिधि सुरेश तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम सिंह, मीरा यादव एवं मंजु मिश्रा शामिल रहीं।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, डीडी संस्कृति यशवंत राठौड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह, डीआईओएस अमरकांत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग