गोरखपुर

गोरखपुर में एनकाउंटर, हत्यारोपी सैफ के पैर में लगी गोली, व्यापारी दोस्त का गला रेत कर था फरार

गोरखपुर जिले में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में व्यापारी की निर्मम हत्या कर फरार बदमाश घायल हो गया, मोहम्मद सैफ के पैर में गोली लगी है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 10:27 AM IST
Feature image

Gorakhpur News : गोरखपुर पुलिस ने व्यापारी अनिल गुप्ता के हत्यारे मो सैफ को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है, सैफ के बाएं पैर में गोली लगी है। SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सैफ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी इसी बीच क्षेत्र में उसके मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने जब उसे घेरा तो वह फायरिंग करने लगा, पुलिस ने जवाबी कारवाई में मोहम्मद सैफ निवासी हुमायूंपुर को घायल कर दिया, उसके पैर में गोली लगी है। हत्यारे सैफ के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक अनिल गुप्ता के गले से गायब सोने की चैन, एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल चिलुआताल पुलिस ने बरामद किया है। घायल सैफ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है।

व्यापारी की गला रेत कर की गई थी हत्या, घर के पास मिला था शव

चिलुआताल के यादव टोला नकहा नंबर एक निवासी और रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार करने वाले 35 साल के अनिल गुप्ता का शव बुधवार सुबह उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर मैरिज हॉल के पास नाली के किनारे मिला है। शव खून से सना हुआ था। गर्दन पर खून लगा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि उनकी गर्दन को किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया हो। शव की स्थिति देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

पार्टी में जाने की बात कह कर पूरी रात थे गायब

परिजनों के मुताबिक, अनिल गुप्ता रात 11 बजे दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे। उन्होंने अपने छोटे भाई से फोन पर बात करते हुए बताया कि वे थोड़ी देर में घर पहुंच जाएंगे। फिर रात के 12 बजे के बाद से उनका फोन उठना बंद हो गया। परिवारवालों ने सुबह के समय उनकी लाश सड़क के किनारे देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान अनिल गुप्ता के रूप में हुई।

Updated on:
9 Nov 2024, 10:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All
MLC Election 2026 : सीएम योगी के गढ़ में कांटे की लड़ाई, सिर्फ 307 मत से जीती भाजपा, निर्दलीय राजेश ने छुड़ाये भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी के पसीने

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

PET-2026: गोरखपुर के 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर अभ्यर्थियों की जांच

गोरखपुर में 18 बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग, 16 प्रत्याशी मैदान में; मतपत्र पर वरीयता के आधार पर देना होगा वोट