गोरखपुर

विश्व प्रसिद्ध गीताप्रेस की “कल्याण” पुस्तक के नाम पर फर्जीवाड़ा

गोरखपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध गीताप्रेस से प्रकाशित होने वाली प्रसिद्ध पुस्तक " कल्याण" के नाम पर मध्यप्रदेश के सदस्यता रसीद घर घर जाकर काटने की बात सामने आई है।

2 min read
Dec 07, 2024

विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस से निकलने वाली प्रसिद्ध कल्याण के नाम पर मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़ा चल रहा है। वहां कुछ लोग घर-घर जाकर वार्षिक एवं पांच वर्षीय सदस्यता के लिए रसीद काट कर वसूली कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के एक पाठक ने गीता प्रेस को यह जानकारी दी। गीता प्रेस की ओर से मध्य प्रदेश सरकार, वहां की पुलिस से व गोरखपुर में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

मध्य प्रदेश में घर घर घूम कर काट रहे थे सदस्यता रसीद

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने गीता प्रेस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया था। वह गीता प्रेस की रसीद छपवाकर उसके जरिए कल्याण मैगजीन का वार्षिक सदस्य बना रहा है। रसीद के नाम पर पैसा वसूल किया जा रहा है।

ट्रस्टी बोले…घर-घर जाकर सदस्य नहीं बनाता गीता प्रेस

गीता प्रेस कभी भी किसी के घर जाकर मैगजीन के लिए सदस्य नहीं बनाता है। गीता प्रेस अपने गीता प्रेस के प्रतिष्ठान या किसी आधिकारिक बुक डिपो के जरिए ही पंजीकरण करता है। संस्था के ट्रस्टी देवी दयाल ने बताया कि गीता प्रेस कभी भी किसी के घर जाकर पंजीकरण नहीं करता।

मध्यप्रदेश के DG से किया गया संपर्क

गीताप्रेस के ट्रस्टी ने बताया कि एक व्यक्ति ने जानकारी दी थी कि मध्य प्रदेश में कल्याण मैगजीन के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। मामले में जानकारी मिलने के बाद गोरखपुर के साइबर सेल में शिकायत की गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से भी संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस अब 90 प्रतिशत काम ऑनलाइन करता है।

SP सिटी, गोरखपुर

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि इस बात की शिकायत साइबर सेल को मिली है। इसकी जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर