गोरखपुर

RSS News:सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले…हिंदू धर्म सबसे बड़ा, मुस्लिम भी प्रकृति की करें पूजा

संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस समय हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं। गोरक्ष प्रांत के 10 जिलों में 1900 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन होना है

less than 1 minute read
Dec 17, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

RSS News : बुधवार को गोरखपुर में आयोजित हिंदू सम्‍मेलन में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का आगमन हुआ,11 पंडितों ने सांस्कृतिक मंत्रों से उनका स्वागत किया। दत्तात्रेय होसबाले ने दीप जलाकर हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ किया, इस सम्मेलन में गोरखपुर और आसपास के जिलों से करीब 5 हजार लोग पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें

यूपी के पूर्व DGP प्रशांत कुमार को योगी सरकार की नई बड़ी जिम्मेदारी: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अब संभालेंगे शिक्षक भर्तियों की कमान

प्रकृति की पूजा करें

सरकार्यवाह का कहना है कि यदि मुस्लिम भी हिंदुओं की तरह प्रकृति की पूजा करें, सूर्य नमस्‍कार करें तो उनका कुछ बिगड़ेगा नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सबसे ऊपर है। यह धर्म वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता है। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- जानवरों की पूजा किसी न किसी रूप में जरूर करें, क्योंकि वे भी पवित्र हैं और उन्हें बचाना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा ही असली धर्म है।

हिंदुओं को संगठित होने का समय आ गया है

खोराबार स्थित खेल मैदान में बोलते हुए उन्‍होंने अपनी बात के समर्थन में सऊदी अरब और रुस का उदाहरण दिया। उन्‍होंने कहा, सऊदी अरब में मुसलमान भाइयों ने जमीन देकर मंदिर बनवाया है। रूस में चर्च के लोगों ने मंदिर बनवाने के लिए जगह दी है। अब हमको भी भारत में यह समझाना होगा। होसबाले ने कहा, अंग्रेजों ने यहां फूट डालो, राज करो की राजनीति की। लेकिन अब संगठित होने का समय आ गया है।

हिंदू जागेगा तो विश्व जागेगा

हिंदू जागेगा तो विश्व जागेगा। मानव का विश्वास जागेगा। हमें बच्चों को हनुमान चालीसा, गीता सिखाने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा, हम कहते हैं कि हम लोगों को विश्व गुरु बनना है। लेकिन अगर हम ही गिर जाएंगे तो हम दूसरे गिरे हुए आदमी को कैसे खड़ा करेंगे? हम जब खड़े होते हैं, तभी हम गिरे हुए आदमी को उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

मथुरा हादसे के बाद प्रदेश सरकार सख्त: सभी एक्सप्रेसवे के लिए जारी की गई स्पीड लिमिट, मनमानी गति पर रोक

Updated on:
18 Dec 2025 02:15 pm
Published on:
17 Dec 2025 10:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर