गोरखपुर

Gorakhpur News : GDA ने लांच किया 1.14 करोड़ का फ्लैट, सीएम सिटी की सबसे ऊंची बिल्डिंग में ऐसे करें आवेदन

CM सिटी में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अभी तक सबसे ऊंची बिल्डिंग गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में ग्रीनवुड आवासीय योजना के नाम से लांच कर दिया है। रेरा से इसकी मंजूरी के बाद प्राधिकरण ने अब इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।

2 min read
Aug 16, 2024

GDA अभी तक सबसे ऊंची बिल्डिंग गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में ग्रीनवुड आवासीय योजना के नाम से लांच कर दिया है। रेरा से इसकी मंजूरी के बाद प्राधिकरण ने अब इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। 15 अगस्त से शुरू हुए पंजीकरण में फ्लैट के लिए आवेदन 14 सितम्बर तक किया जा सकता है। जीडीए की वेबसाइट पर फ्लैट के लिए आवेदन किया जा सकता है। मिवान शटरिंग, कंस्ट्रक्शन तकनीक पर आधारित इस परियोजना को राज्य रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ग्रीनवुड ग्रुप आवासीय परियोजना लांच, रेरा से मिली अनुमति

जीडीए की ओर से रामगढ़झील परियोजना में 05.20 एकड़ जमीन पर ग्रीनवुड ग्रुप आवासीय परियोजना लांच की है। थ्री बीएचके वाले 300 फ्लैट की कीमत 96 लाख रुपये है। इसका कारपेट एरिया 93.86 वर्ग मीटर और बिल्ट अप एरिया 129.66 वर्ग मीटर है। इसी तरह सुपर एचआईजी फ्लैट 4 बीएचके होगा। इसका कारपेट एरिया 125.38 वर्ग मीटर और बिल्ट अप एरिया 157.67 वर्ग मीटर है। इसकी कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण ने ई-टेंडर से निर्माण एजेंसी तय कर मार्च से काम भी शुरू कर रखा है। सितंबर 2026 में परियोजना पूरी होगी। 14 मंजिला इस परियोजना में 03-बीएच के 300 और 04 बीएचके के 179 फ्लैट होंगे। कुल 479 फ्लैट का निर्माण होगा। तकरीबन 326 करोड़ रुपये वाली यह परियोजना प्राधिकरण की पहली ऐसी परियोजना है, जिसमें स्वीमिंग पूल के साथ सर्वेंट क्वार्टर भी बनेंगे।

660 चार पहिया वाहनों की होगी पार्किंग

प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि बेसमेंट एवं सरफेस पार्किंग की सुविधा होगी जिसमें 660 चार पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पार्क एवं लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोटर्स सिटी योजना में भूखण्ड बुकिंग से पहले ग्रीनवुड आवासीय परियोजना में रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि ग्रीनवुड आवासीय परियोजना को रेरा की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही पंजीकरण प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

यह है वेबसाइट, बुकलेट भी मिलेगी

जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि योजना की कॉस्टिंग प्रधिकरण स्तर से कर ली गयी है। इसकी पर्यावरण सम्बन्धी एनवायरमेंटल क्लियरेंस भी प्राप्त की जा चुकी है। इस बहुमंजिली योजना को बेसमेंट सहित 14 मंजिले भवनों के रूप में विकसित किया जाना है। योजना में क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, पार्किंग इत्यादि की उच्च स्तरीय सुविधाओं का प्राविधान किया गया है। योजना से सम्बन्धित अन्य विवरण प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdagkp.in पर एवं बुकलेट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Updated on:
16 Aug 2024 03:59 pm
Published on:
16 Aug 2024 03:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर