गोरखपुर

Gorakhpur news : यूपी शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पहली अध्यक्ष बनीं प्रोफेसर कीर्ति पांडेय, ऐसा रहा है उनका शैक्षणिक सफर

UP त्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष की शासन ने की नियुक्ति। गोरखपुर की प्रोफेसर कीर्ति पांडे को अध्यक्ष पद पर किया गया नियुक्त। स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति से अब अशासकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों और अशासकीय विद्यालयों में टीजीटी पीजीटी के 4163 पदों पर लंबित भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी।

2 min read
Sep 02, 2024

UP शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर दीनदायाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर कीर्ति पांडेय को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर है। उनका शैक्षणिक सफर बेहद शानदार है। वर्तमान में प्रो. पांडे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कला संकाय की अधिष्ठाता हैं।

प्रो. कीर्ति पाण्डेय का है लंबा प्रशासनिक अनुभव

प्रो. पांडे जून 2023 से विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता कला संकाय हैं। वर्ष 2011-14 तक वे समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष रही हैं। वर्ष 2015 से 2017 तक वे विश्वविद्यालय के यूजीसी-एचआरडीसी की निदेशक रही हैं। प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने 1982 में बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर से स्नातक तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय से 1984 में परास्नातक की उपाधि हासिल की। उन्होंने अपनी पीएचडी को सुप्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. एसपी नागेंद्र के निर्देशन में 1992 में पूरा किया। उच्च शिक्षा में शिक्षक के रूप में प्रो. कीर्ति पाण्डेय का 39 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्ष 1985 में समाजशास्त्र विभाग में उन्होंने एडहॉक पर लेक्चरर के रूप में शिक्षण कार्य शुरू किया था। वर्ष 1987 में एसवी डिग्री कॉलेज, देवरिया में एजुकेशन सर्विस कमीशन की परीक्षा के जरिए नियुक्ति हुई थी। वर्ष 1988 में लेक्चरर के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थाई रूप से नियुक्त हुई थीं। गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्ष 2006 से प्रोफेसर हैं।

कई यूनिवर्सिटी की कमेटियों में रहीं सदस्य

अक्तूबर 2021 में भारत सरकार द्वारा तीन साल के लिए नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग का विजिटर्स नॉमिनी नियुक्त किया गया था। वहां इसी महीने उनका कार्यकाल पूरा होगा। प्रो. कीर्ति राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के बोर्ड ऑफ स्टडीज की सदस्य रही हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी में से रिसर्च डिग्री समिति की भी सदस्य रही हैं। इसके साथी वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक, केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी सहित कई विश्वविद्यालय मैं सिलेक्शन कमिटी की सदस्य रहीं।

कुलपति ने दी बधाई

प्रो. कीर्ति पाण्डेय की विशेषज्ञता 'इंडियन सोसाइटी एंड कल्चर' पर है। भारतीय डाक्यों की सामाजिक स्थिति सहित कई पुस्तकों तथा शोध पत्र प्रकाशन भी किया। इस पर उन्होंने काफी काम भी किया है। सोशियोलॉजी ऑफ डेवलपमेंट उनका पसंदीदा क्षेत्र है। प्रोफेसर कीर्ति पांडे को आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार ने बधाइयां दी हैं। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Published on:
02 Sept 2024 10:35 am
Also Read
View All

अगली खबर