गोरखपुर

Gorakhpur news : फर्राटा पंखे में उतरा करंट दंपति की मौत, सुबह जानकारी होने पर बच्चे हुए बदहवास

बुधवार सुबह दर्दनाक घटना हुई, यहां रात में कमरे में सोए पति, पत्नी की फर्राटा पंखे में करंट उतरने से मौत हो गई। रात भर दोनों मृत पड़े रहे। सुबह जब परिवार के लोग उठे तब घटना की जानकारी हुई, घर में कोहराम मच गया।

less than 1 minute read
Aug 21, 2024

बुधवार सुबह जिले में दर्दनाक घटना हुई, यहां बड़हलगंज के कोतवाली क्षेत्र के सिधुआपार गांव के कुरांव टोले में फर्राटा पंखे में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से राजकुमार उसकी पत्‍नी विभा की मौत हो गई। सुबह जब बच्‍चे सोकर उठे तो उन्‍हें घटना की जानकारी हुई।

मंगलवार रात दंपति कमरे में सोए थे, सुबह मिले मृत

मंगलवार की रात गांव के राजकुमार अपनी पत्नी विभा व एक वर्षीय एकलौते पुत्र कान्हा के साथ कमरे में सोया हुआ था। बगल के कमरे में उसकी चार बेटियां सोई हुई थी। बुधवार की सुबह जब उनकी बड़ी पुत्री अंशिका जगी और आवाज लगाने लगी। अंदर से कोई आवाज नहीं सुनाई देने पर फाटक खोलकर देखी तो पंखा चल रहा था और माता पिता दोनों तख्त पर से नीचे गिरे हुए थे।ये देखकर बच्‍चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे तो देखा की राजकुमार व विभा दोनों की मौत हो गई है। इसके बाद लाइट काटकर पंखा बंद किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा है। सभी भाई दुकान चलाकर जीवनयापन करते हैं। मृतक की चार पुत्रियां व एक पुत्र है। वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। एक ही साथ मां-बाप दोनों की मौत हो जाने से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
21 Aug 2024 04:28 pm
Published on:
21 Aug 2024 11:41 am
Also Read
View All

अगली खबर