16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवभक्त रोबोट डॉग ने वर्ल्ड फेम अभिलिप्सा पांडा के कार्यक्रम का दिया निमंत्रण पत्र …लोगों के बीच बना कौतूहल

सोमवार को गोरखपुर में अधिकारियों के कार्यालयों में एक विशेष नजारा देखने को मिला। यहां एक शिवभक्त रोबोट डॉग गले में रुद्राक्ष की माला, और पीठ पर बाघ की छाल जैसा घूमता हुआ मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, रोबोट डॉग ने दिया निमंत्रण पत्र

सोमवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण GDA में उस समय कौतूहल मच गया, जब एक रोबोट कार्यालय में घुसा और सीढ़ियों पर चढ़ने लगा, हर कोई उसे देखते ही हैरान हो गया।

रोबोट भक्ति संध्या का निमंत्रण लेकर उपाध्यक्ष VC आनन्द वर्द्धन के पास पहुंचा। यह रोबोट डॉग बाहर बरामदे से प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पास चलकर गया।

उपाध्यक्ष GDA का रोबोट ने किया अभिवादन

VC का रोबोट डॉग ने अभिवादन किया फिर हाथ मिलाया…इसी बीच अचानक बैठकर नमस्ते किया और फिर उनके सामने दंडवत होकर निमंत्रण पत्र सौंपा। रोबोट डॉग की यह गतिविधियां फिलहाल सबको अविश्वसनीय सी लग रही थीं।

17 फरवरी को है अभिलिप्सा पांडा का कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक व्रैपी फ्रैपी हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 17 फरवरी को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम 6 से रात 11 बजे तक यह हर-हर शंभू गाकर प्रसिद्ध हुईं अभिलिप्सा पांडा इस कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करेंगी। भगवान शंकर के भजनों पर यह भव्य भजन संध्या आयोजित होगी।

बरामदे से ही चलते हुए उपाध्यक्ष के कमरे में पहुंचा

कंपनी के निदेशक शिवम सिंह अपनी टीम के साथ GDA कार्यालय पहुंचे। प्रथम तल पर उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन का कक्ष है। बरामदे से ही रोबोट चलते हुए उनके पास गया। रोबोट को शिवभक्त का नाम दिया गया था। उसे शिवभक्तों वाला वस्त्र भी पहनाया है।

GDA के उपाध्यक्ष, ADG, कमिश्नर आदि अधिकारियों के पास पहुंचा

रोबोट की ओर से निमंत्रण पत्र देने का गोरखपुर में यह पहला मामला है। रोबोट से GDA उपाध्यक्ष ने निमंत्रण पत्र प्राप्त किया। निमंत्रण देने के बाद भी रोबोट ने उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद कमिश्नर, ADG आदि सभी अधिकारियों को भजन संध्या में आने का निमंत्रण दिया।