गोरखपुर

गोरखपुर की मंशा और राजकुमारी गणतंत्र दिवस परेड की स्पेशल गेस्ट, जानिए विपरीत स्थितियों में भी कैसे मिली इन्हें राष्ट्रीय पहचान

गोरखपुर को बड़ी उपलब्धि मिली है, यहां की दो महिलाओं को गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया गया है।

2 min read
Jan 25, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, दो महिलाएं जाएंगी दिल्ली

गोरखपुर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी दो महिलाएं मंशा और राजकुमारी गणतंत्र दिवस परेड की स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी। उन्हें भारत सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है। इन दोनों महिलाओं ने विपरीत माहौल में अपने मेहनत के दम पर एक मिसाल पेश किया और आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली है।

ये भी पढ़ें

Section 163: लखनऊ में धारा 163 लागू, धरना प्रदर्शन और ड्रोन उड़ाने पर सख्त प्रतिबंध

गोरखपुर की मंशा और राजकुमारी बनी विशिष्ट अतिथि

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की कुल 14 लखपति दीदी को विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए चयनित किया गया है। इनमें से दो गोरखपुर की हैं।एक ब्रह्मपुर ब्लॉक की मंशा देवी और दूसरी कैम्पियरगंज क्षेत्र की राजकुमारी देवी हैं। दोनों ने सरकार की योजना का लाभ उठाकर कामयाबी पाई।

ई रिक्शा चलाकर मंशा जी रही हैं बेहतर जिंदगी

बता दें कि मंशा ब्रह्मपुर ब्लॉक के ग्राम हरपुर की निवासी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने मुद्रा योजना से 1.25 लाख रुपए का लोन लिया और ई रिक्शा खरीदी। रिक्शा चलाने के साथ ही उन्होंने अन्य महिलाओं को भी ट्रेनिंग देनी शुरू की। वर्तमान समय में मंशा हर महीने 20 हजार कमा ले रही हैं, अपने संपर्क की अन्य महिलाओं को भी मंशा खुद के पैर पर खड़ा होने की सीख देती हैं।

दुग्ध व्यवसाय में राजकुमारी कर रही हैं अच्छी कमाई

मंशा की तरह, राजकुमारी देवी भी गणतंत्र दिवस पर गोरखपुर का सम्मान बढ़ाएंगी। कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के भरोहिया ब्लॉक के ग्राम रखही की राजकुमारी देवी ने दूध बेचने का काम शुरू किया। राजकुमारी के घर एक भैंस पहले से थी लेकिन मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन से जुड़ने के बाद अब उनके पास दो गाय और चार भैंस हैं। इससे वह हर दिन 25 से 30 लीटर दूध की बिक्री ऑर्गनाइजेशन के संग्रह केंद्र पर करती हैं। अब वह न केवल लखपति दीदी बन गईं हैं बल्कि उन्हें संस्था में निदेशक की भी जिम्मेदारी मिल गई है।

ये भी पढ़ें

आम बजट से पहले यूपी सरकार सक्रिय, मुख्यमंत्री योगी ने 2026-27 बजट को लोक कल्याण केंद्रित बनाने दिए निर्देश

Published on:
25 Jan 2026 03:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर