गोरखपुर

गोरखपुर में महिला के साथ बुलेट पर स्टंटबाजी, प्लेबैक में भोजपुरी गाना…अब हुआ यह हाल

गोरखपुर पुलिस की लगातार कारवाई के बाद भी स्टंटबाज सुधर नहीं रहे हैं। ऐसी ही एक रील गोरखपुर में वायरल हो रही है जिसमें बुलेट सवार एक महिला को बैठाकर व्यस्त हाईवे पर खुलेआम स्टंट कर रहा है।

less than 1 minute read
Apr 16, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, महिला के साथ बुलेट पर स्टंट

गोरखपुर में महिला को बुलेट पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया, नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी बाइक सीज कर दिया गया। वायरल रील में भोजपुरी गाना बज रहा है और युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिख रहा है। पीछे बैठी महिला भी काफी रोमांचित हो रही है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान चौरी चौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

नोएडा हिंसा में सामने आ रहा पाकिस्तान कनेक्शन, पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीसरा फरार

महिला के साथ बुलेट पर रील, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना तब संज्ञान में आई जब गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक बुलेट बाइक से स्टंट करते हुए नजर आया। पीछे एक महिला भी बैठी हुई थी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर कैसे वह दोनों हाथ छोड़ कर बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहा है। उसकी यह हरकत किसी ने रिकॉर्ड कर दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए लगातार उसे रिपोस्ट किया गया।

पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू की चौरीचौरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चौरी चौरा थाना क्षेत्र के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है, उसकी बाइक को सीज कर ली गई है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बता दें कि स्टंटबाजों पर पुलिस लगातार कारवाई कर रही है और पिछले एक महीने में पुलिस ने तीसरी बार कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- भाजपा आई तो सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे गुंडे और माफिया
Updated on:
16 Apr 2026 08:16 pm
Published on:
16 Apr 2026 08:04 pm
Also Read
View All