गोरखपुर

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बोले…यह राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक सतत यात्रा का उत्सव है

भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भव्य ध्वजारोहण किया, उन्होंने कहा कि यह विस्तार की नहीं, विचार की यात्रा है।

2 min read
Apr 06, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, भव्य ध्वजारोहण

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित सभा में पार्टी के संस्थापक नेताओं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर, कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें

आजमगढ़ वालों को कोई कमरा नहीं देता था, हमारी डबल इंजन की सरकार ने लौटाया सम्मान: सीएम योगी

सहजानंद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष

सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि आज हम भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक संगठन का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक सतत यात्रा का उत्सव है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श हमारे मार्गदर्शक हैं।

निष्ठा और परिश्रम ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत

भाजपा ने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया है। हमारे कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।हमें संकल्प लेना है कि हम समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए हमें निरंतर आगे बढ़ना है।
हम सबको मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है।

किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने किया तथा आभार ज्ञापन पूर्व जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर पांडेय, निरंकार त्रिपाठी, डॉ वाई सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पांडेय, सुबोध श्रीवास्तव, संजय सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई, क्षेत्रीय मिडिया सह प्रभारी राहुल तिवारी, ध्रुव श्रीवास्तव, धरणीधर राम तिवारी,बाबूराम राव, राजीव ऋषि तिवारी,राहुल त्रिपाठी, दिनेश प्रताप सिंह,अभिषेक नारायण शुक्ला, सुधाकर सिंह यादव, अरुण पाण्डेय,परशुराम शुक्ला, नवीन श्रीवास्तव, पवन चतुर्वेदी सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

संतकबीर नगर जिले में पुलिस 28 सबइंस्पेक्टर समेत 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, महकमे में हड़कंप

Published on:
06 Apr 2026 06:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर