6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी का बड़ा ऐलान…प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमा पर लगेगा छत्र, जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम

सीएम योगी ने कहा कि हम गुलामी के चिह्नों को स्वीकार नहीं करेंगे। विरासत का अपमान नहीं होने देंगे। भाजपा ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया है, राजनीतिक षडयंत्रों का जवाब दिया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया। जितना बड़ा संगठन होगा, उतनी ज्यादा चुनौतियां भी होंगी।

2 min read
Google source verification
Up news, cm yogi

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, cm योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर में आज सीएम योगी के दौरे का दूसरा दिन है, सोमवार को सीएम ने घोषणा की कि प्रदेशभर में जहां कहीं भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा होगी, उसके ऊपर छत्र लगाया जाएगा। इसके साथ ही सदगुरु रविदास जी और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का सुंदरीकरण कराया जाएगा।

बाबा साहब की मूर्ति के साथ सेल्फी लें कार्यकर्ता

सीएम ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की पावन जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर उनकी मूर्तियों के पास एक दिन पहले साफ-सफाई करेंगे। 14 को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यकर्ता इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और सेल्फी लेकर पार्टी तक पहुंचाएं।

बाबा साहब की जयंती तक होंगे अलग अलग कार्यक्रम

सीएम योगी ने कहा कि स्थापना दिवस से 14 अप्रैल बाबा साहब की जयंती तक भाजपा ने कुछ कार्यक्रम तय किए हैं। हर दिन इन कार्यक्रमों से जुड़ना है,आज हर कार्यकर्ता भाजपा का झंडा अपने घर पर लगाया। अब तीन दिन का कार्यक्रम होगा। हर स्तर का कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पदयात्रा निकाले और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाइए।

विपक्ष पर राजनैतिक गंदगी फैलाने का आरोप

सीएम योगी ने हर तरह के सफाई अभियान पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि खुले में फैली गंदगी बीमारी का कारण है। इसी तरह राजनैतिक गंदगी भी सत्ता में सड़ांध पैदा करती है। उनका सीधा इशारा विपक्ष पर था , सीएम ने कहा कि राजनीतिक गंदगी की सफाई भी जरूरी है। यह गदंगी देश और प्रदेश के लिए खतरनाक है। उसे बीमार कर देती है। इस गंदगी को साफ करने के लिए अभियान चलाना होगा।

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने गोरखपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी के 9 सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान CM योगी मंच पर मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा- मूल्यों और आदर्शों के साथ आपके साथ सरकार खड़ी है।

उन्होंने कहा- वेलफेयर स्कीम का लाभ समाज के हर तबके को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा- सही पत्रकारों को मान्यता प्राप्त का सर्टिफिकेट प्राप्त हो। वो कहीं जाएं तो पहचान का संकट न हो। मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए भी कैशलेस स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्राप्त हो जाए।

गोरखपुर के दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज में CM योगी पहुंचे। यहां सबसे पहले महंत दिग्विजयनाथ की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डॉ. तेज प्रताप शाही कम्प्युटर लैब एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन शुभारंभ किया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग