गोरखपुर

गोरखपुर में सनकी युवक ने साथियों पर किया धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार…दो की हालत गंभीर

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र में एक संस्था में कार्यरत कर्मचारी ने आपसी विवाद में साथियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इस हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
May 21, 2025

गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां शाहपुर थानाक्षेत्र स्थित पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति में कार्यरत एक कर्मी ने अपने तीन साथियों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

मनबढ़ ने साथियों पर गंडासे से किया हमला, दो गंभीर

जानकारी के मुताबिक महराजगंज का रहने वाला रविंद्र खटीक समिति में ही काम करता था। उसने अपने तीन साथियो विवेक सिंह, गार्ड सुखल और बाबा अतर्नेश्वर राय पर अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद CCTV फुटेज में आरोपी को बीच सड़क पर हमला करते दिख रहा है। फिलहाल पुलिस इसे व्यक्तिगत विवाद से जोड़कर देख रही है। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर पुलिस द्वारा आरोपित की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इस हमले में घायल विवेक सिंह और गार्ड सुखल की हालत गंभीर है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह आठ बजे के लगभग आरोपी कर्मचारी रविंद्र सोनकर ने कैंपस में किसी बात को लेकर कर्मचारी विवेक सिंह से विवाद करने के बाद गड़ासा लेकर दौड़ा लिया। इनको बचाते हुए गार्ड सुखल और अर्तनेश्वर राय ने उसे रोकना चाहा तो आरोपी ने गार्ड और अर्तनेश्वर के सिर पर हमला कर विवेक सिंह को दौड़ा लिया और गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद आरोपी सड़क पार कर आटो में सवार होकर खजांची चौराहे की तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फातिमा के कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को फातिमा अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने दो की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Published on:
21 May 2025 06:40 pm
Also Read
View All
बीजेपी नेता हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, भतीजे से हुए विवाद का बदला चाचा से लिया…मुख्य आरोपी राज और विपिन गिरफ्तार

मृत बीजेपी नेता के घर पहुंचे सांसद राधामोहन, हत्यारोपियों को बचाने वालों को दिए खुली चुनौती…बोले चिराग तले अंधेरा

गोरखपुर पहुंचे DG फायर, बोले…गांव-गांव बनाए जाएंगे ‘अग्निमित्र’, गाड़ियां का मूवमेंट टाइम एक मिनट के अंदर रखने का लक्ष्य

यूपी में फरार बीएसए और क्लर्क पर गैर जमानती वारंट जारी, 25-25 हजार हुई इनाम की रकम…टीचर सुसाइड केस में है वांटेड

गोरखपुर सिविल कोर्ट को 30 मार्च को बम से उड़ाने को धमकी, DJ ऑफिस में चिट्ठी पहुंचते ही मचा हड़कंप

अगली खबर