17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर सिविल कोर्ट को 30 मार्च को बम से उड़ाने को धमकी, DJ ऑफिस में चिट्ठी पहुंचते ही मचा हड़कंप

गोरखपुर सिविल कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब DJ ऑफिस में एक चिट्ठी पहुंची, जिसमें 30 मार्च को कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

गोरखपुर में सामान्य काम काज के दौरान DJ के ऑफिस में एक लेटर पहुंचा, पत्र खोलते ही हड़कंप मच गया उसमें 30 मार्च के दिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लेटर पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम से सिग्नेचर भी किया गया है, साथ ही खुद को TMC से जुड़ें होने का जिक्र भी किया है। ज्योंहि यह खबर कोर्ट में फैली परिसर में हड़कंप मच गया।

लेटर भेजने वाले ने खुद को TMC से जुड़ा बताया

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद इंटेलिजेंस भी एक्टिव हो गई। पुलिस ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के मुताबिक लेटर पर 6 मार्च का डेट लिखा हुआ है। लेटर में दावा किया गया है कि उसे इस हमले के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी, सुदीप्त प्रमाणिक से जानकारी मिली है। साथ ही, पत्र लिखने वाले ने खुद को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ा हुआ बताया है।

पुलिस और इंटेलिजेंस सतर्क, कोर्ट परिसर में सुरक्षा मजबूत

धमकी भरे इस लेटर में एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र है, जिसकी कॉल डिटेल्स और लोकेशन पुलिस खंगाल रही है। फिलहाल जांच जारी है अभी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस मामले पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है, प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगा हुआ है और परिसर में भी औचक निरीक्षण होता रहता है। पुलिस इस संवेदनशील मुद्दे पर काफी गंभीर है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग