
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका
गोरखपुर की कैम्पियरगंज पुलिस ने एक हैरान करने वाली लूट का खुलासा किया है। इसमें पहले लोगों को जुआ खिलाया जाता था और बाद में जीतने वाले शख्स से लूट की घटना को अंजाम दिया जाता था। फिलहाल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले लोगों को बुलाकर जुआ खिलवाते थे।
अगर कोई व्यक्ति जुए में पैसे जीत जाता था तो आरोपी उसे जाने देते थे। इसके बाद रास्ते में अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लेते थे और मारपीट कर पैसे व मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने लोगों को फंसाने का अलग तरीका बना रखा था। ये जुआ खेलने के लिए पहले बुलाते थे और कई बार जानबूझकर उन्हें पैसे जितवा देते थे। जब कोई व्यक्ति ज्यादा पैसे जीतकर वहां से निकलता था तो आरोपी उसकी जानकारी अपने साथियों को दे देते थे। इसके बाद सही मौका देख बदमाश रोककर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को एक युवक जुए में पैसे जीतकर बाइक से मेहदावल से पीपीगंज की तरफ लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक किया और बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की साथ ही जेब में रखे 77 हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित युवक कैंपियरगंज थाने पहुंचा और आपबीती बताया, पीड़ित से लिखित तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। SSP डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी, गुरुवार को सटीक मुखबिरी पर तीन अभियुक्तो रविन्द्र निषाद, मुन्ना लाल मौर्य और गिरजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस की इस कारवाई से क्षेत्र में लुटेरों की दहशत खत्म हुई।
Updated on:
12 May 2026 02:22 pm
Published on:
08 May 2026 07:02 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
