गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला रहेगा। गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज के दिन आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।इसके साथ ही आंधी के साथ बारिश के आसार भी है।
गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज के दिन आकाश में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।बारिश की भी संभावना है। शुक्रवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।जो औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम है।आईएमडी ने आगामी दिन में बारिश की संभावना व्यक्त की है।पिछले कई दिनों से लोगों को सुबह- शाम भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी दिन में गर्मी का एहसास लोगों ने किया।
पिछले कई दिनों से लोगों को सुबह- शाम भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह से ही गर्मी महसूस की जा रही है। दिन में गर्मी और बढ़ने लगी। सुबह आठ बजे से ही धूप लोगों को चुभने लगी है। गुरुवार को भी स्थिति यही थी। आठ बजे से ही धूप लोगों को बेचैन कर रही थी।
दोपहर दो बजे के बाद गर्मी और बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत न्यूनतम तापमान से करीब करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दें मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक शम्भू शरण ने बताया कि शनिवार को गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है। देश में मॉनसून की बारिश से पहले मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना रहेगी।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस )-
21-May 25.0 38.0
22-May 25.0 38.0
23-May 24.0 37.0
24-May 24.0 36.0
25-May 24.0 37.0
26-May 25.0 37.0