27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एविएशन फ्यूल प्लांट (Aviation Fuel Plant) स्थापित किया जाएगा। इस एविएशन फ्यूल प्लांट को स्थापित करने के लिए करीब 4000 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Aviation Fuel Plant

एविएशन फ्यूल प्लांट (सांकेतिक AI इमेज)

Aviation Fuel Plant: गोरखपुर में विमानन ईंधन (एविएशन फ्यूल) का प्लांट स्थापित होने जा रहा है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के धुरियापार क्षेत्र में श्रेयस ग्रुप ऑफ कंपनीज (Shreyas Group of Companies) लगभग 4000 करोड़ रुपए के निवेश से एकीकृत बायोफ्यूल एवं ब्रुअरी कॉम्प्लेक्स (Integrated Biofuel and Brewery Complex) स्थापित करेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने के बाद गोरखपुर में उत्पादन होने वाले एविएशन फ्यूल को देशभर के विमानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

फ्यूल प्लांट के लिए जमीन आवंटित

GIDA प्रशासन ने एविएशन फ्यूल प्लांट की स्थापना के लिए जमीन आवंटित कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस परियोजना का शिलान्यास करने वाले हैं। शिलान्यास के बाद प्लांट को स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा। एविएशन फ्यूल प्लांट की स्थापना से गोरखपुर के साथ ही पूर्वांचल क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति आएगी। प्लांट का निर्माण होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर खुलेंगे। इस प्रजोक्ट से औद्योगिक उत्पादन बढ़ेगा और इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

हर दिन होगा 750 किलोलीटर उत्पादन

गोरखपुर में प्रस्तावित प्लांट में प्रतिदिन 750 किलोलीटर एथेनॉल और एविएशन फ्यूल का उत्पादन होगा। इस प्लांट में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां माल्ट विस्की और बियर बनाने की यूनिट भी स्थापित की जाएगी। इस परियोजना को एकीकृत औद्योगिक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें ऊर्जा उत्पादन, ईंधन निर्माण और पेय पदार्थ उत्पादन की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध रहेंगी। एविएशन फ्यूल प्लांट में 20 लाख पेटी वार्षिक क्षमता वाली ब्रुअरी यूनिट, प्रतिदिन 20 किलोलीटर क्षमता का माल्ट उत्पादन प्लांट और 35 मेगावाट क्षमता का 'को-जनरेशन पावर प्लांट' भी स्थापित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग