गोरखपुर

गोरखपुर में धान की फसल काटने के विवाद में लहराई पिस्टल…इलाके में दहशत

गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र में धान की फसल काटने को लेकर दबंग भाइयों ने कंबाइन लेकर पहुंचे युवक को पिस्टल लेकर दौड़ा किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2024, 12:51 PM IST
Feature image

शुक्रवार दोपहर गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा केवटली स्थित बंगला पांडेय गांव में धान की फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान, एक पक्ष के दो भाइयों ने पिस्टल लहराते हुए दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई है।

धान काट रहे युवक को दो भाइयों ने पिस्टल निकाल कर दौड़ाया

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब पंकज नाम का युवक अपनी कंबाइन मशीन से केवटली के शिवशंकर यादव के खेत में धान की फसल काट रहे थे। तभी, केवटली गांव के निवासी और जगदीश पांडेय के बेटे गुड्डू पांडेय और बबलू पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पांडेय वहां पहुंचे और पंकज को गालियां देते हुए फसल काटने से मना करने लगे।पंकज ने बताया कि वह शिवशंकर यादव के कहने पर खेत में काम कर रहे थे, लेकिन विवाद बढ़ने पर बबलू पांडेय ने पिस्टल निकाल ली और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बीच-बचाव किया और किसी तरह से बबलू पांडेय को काबू में किया।

दबंग भाइयों पर मुकदमा दर्ज

इस घटना के बाद पंकज कुमार ने खजनी पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने गुड्डू और बबलू पांडेय के खिलाफ IPC की धारा 506 (धमकी देना) और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
10 Nov 2024, 12:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
MLC Election 2026 : सीएम योगी के गढ़ में कांटे की लड़ाई, सिर्फ 307 मत से जीती भाजपा, निर्दलीय राजेश ने छुड़ाये भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी के पसीने

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

PET-2026: गोरखपुर के 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर अभ्यर्थियों की जांच

गोरखपुर में 18 बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग, 16 प्रत्याशी मैदान में; मतपत्र पर वरीयता के आधार पर देना होगा वोट