गोरखपुर

PWD ऑफिस बना जंग का मैदान, ठेकेदार ओर इंजीनियर में जमकर मारपीट…दोनों ने लगाए एक दूसरे पर गंभीर आरोप

लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के कार्यालय में रोज की भांति कामकाज चल रहा था, इसी बीच एक इंजीनियर के कमरे से शोरगुल होने लगा। कार्यालय में तैनात कर्मचारी दौड़े कमरे में पहुंचे वहां का दृश्य देख परिसर में अफरा तफरी फैल गई

less than 1 minute read
Sep 10, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, PWD ऑफिस में मारपीट, इंजीनियर ने लगाया यह आरोप

बुधवार को कैंट थानाक्षेत्र स्थित लोक निर्माण विभाग ऑफिस (PWD) में दोपहर इंजीनियर और ठेकेदार में मारपीट हो गई, अचानक हुई इस घटना से ऑफिस कैंपस में अफरा तफरी मच गई। शोर सुनकर वहां पहुंचे विभागीय कर्मियों ने ठेकेदार को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने काफी देर तक दोनों पक्षों की बातों को सुनी लेकिन दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं थे इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया।

ये भी पढ़ें

मर्डर मिस्ट्री: प्यार, शराब और साजिश का खूनी खेल! बॉस ने ले ली रिकवरी एजेंट की जान

PWD ऑफिस में मारपीट, कर्मचारियों ने ठेकेदार को कमरे में बंद किया

जानकारी के मुताबिक PWD ऑफिस के प्रथम तल पर कमरे में जेई डीके सिंह बैठे थे उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे के लगभग लल्लन दूबे जो कि ठेकेदार है वे और, जब मैंने उनसे पूछा क्या काम है इस पर वह मुझसे अकारण हाथापाई करने लगे, जिससे मेरी शर्ट फट गई।विवाद होता देख ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी आ गए। सभी लोगों ने मिलकर ठेकेदार को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुला लिया। इधर ठेकेदार लल्लन दूबे ने बताया, मैं PWD विभाग का रजिस्टर्ड ठेकेदार हूं। कई दिन बाद PWD ऑफिस में सहायक अभियंता से मिलने आया था। उनके चेंबर में ही बैठा था। थोड़ी देर के लिए वह कहीं चले गए। तभी सहायक अभियंता के सह पर मेरे साथ मारपीट करने की कोशिश की गई। इस दौरान मैंने धक्कामुक्की कर सबको किनारे कर दिया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने जेई डीके सिंह की शर्ट फाड़ दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज में कॉलेज के बाहर 12वीं के छात्र की हत्या, छोटे भाई के सामने सीने में उतारे चाकू
Published on:
10 Sept 2025 10:08 pm
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार