11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात के अंधेरे में 13 सौ रुपए में ब्लैक बिक रहा था सिलेंडर, पब्लिक का हंगामा

मिडिल ईस्ट की जंग का प्रभाव अब भारत के किचन तक पहुंच रहा है, जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हो गई है। मंगलवार की देर रात एक गैस एजेंसी वाले ने गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, गैस की कालाबाजारी

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर रसोई गैस के संकट के बीच जिले के पीपीगंज में इंडियन आयल के एजेंसी संचालक आशीष इंडेन गैस सर्विस ने सिलेंडर ब्लैक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात आशीष इंडेन गैस सर्विस के ट्रक से शहर के एंट्री प्वाइंट नौसढ़ चौराहा के पास सिलेंडर ब्लैक किया जा रहा था।

पब्लिक का हंगामा, 13 सौ रुपए में मिल रहा था ब्लैक

पब्लिक ने सिलेंडर 13 सौ रुपये में मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया तो पुलिस पहुंची। इंडियन आयल के AGM रवि चंदेरिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले आशीष इंडेन गैस सर्विस में सिलेंडर के लिए हंगामा होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को तीन ट्रक सिलेंडर एजेंसी को दिए गए थे। पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर का वितरण कराया गया था।

चौराहे पर ट्रक खड़ा कर दे रहे थे ब्लैक में सिलिंडर

आशीष इंडेन गैस सर्विस पीपीगंज की नौसढ़ में भी इंडियन आयल की रसोई गैस एजेंसी है। मंगलवार देर रात चौराहे पर ट्रक खड़ा कर सिलेंडर ब्लैक करने की जानकारी पर लोग मौके पर पहुंचे। कई लोगों ने ब्लैक में सिलेंडर ले भी लिया लेकिन जो लोग पासबुक लेकर पहुंचे थे उन्होंने 975 रुपये से ज्यादा देने पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। इस पर संचालक ने सिलेंडर देने से मना कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, कब्जे में लिया ट्रक

इसके बाद विवाद शुरू हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच कराई और इंडियन आयल के अधिकारियों को भी सूचना दे दी। बता दें कि आशीष इंडेन गैस सर्विस के पीपीगंज व नौसढ़ की गैस एजेंसियों पर गड़बड़ी की कई बार शिकायत मिल चुकी है और कई बार जुर्माना भी लग चुका है।