11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में गैस सिलेंडर लेने गए ग्राहकों में मारपीट, हिरासत में लिए गए दो युवक

गोरखपुर में रसोई गैस की किल्लत का इफेक्ट दिखने लगा है, यहां पीपीगंज क्षेत्र के एक गैस एजेंसी पर लाइन में खड़े लोगों में मारपीट शुरू हो गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, गैस एजेंसी पर मारपीट

गोरखपुर में बुधवार की सुबह पीपीगंज थाना क्षेत्र के आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए ग्राहकों में मारपीट हो गई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया। दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

लाइन के बीच में सिलिंडर लगाने पर बढ़ा विवाद, मारपीट

जानकारी के मुताबिक पीपीगंज में सुबह करीब साढ़े नौ बजे गैस के लिए लंबी लाइन लगी है। इसी बीच सिलेंडर घुसाने की बात पर दो युवक आपस में भिड़ गए। एक युवक को नीचे गिराकर कुछ लोग पीटने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर ले गई और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयष कृष्ण, नरेंद्र कुमार एवं कैंपियरगंज के पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस की उपलब्धता की जांच की। उनके सामने गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।

बुकिंग की प्रक्रिया के बाद ही मिलेगा सिलेंडर

एजेंसी संचालक के मुताबिक 145 सिलेंडर और बचा है। सभी को लाइन से सिलेंडर दिया जाएगा। यही हाल जिले के अन्य स्थानों पर भी रहा, फिलहाल एजेंसियों को मिलने वाले कोटे में कटौती की गई है।

इधर पहले जहां डीएसी पर 40 प्रतिशत सिलेंडर देने की अनिवार्यता थी, उसे अब बढ़ाकर 80 से 85 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी बिना डीएसी नंबर के अब बहुत कम सिलेंडर मिल सकेंगे। इसका अर्थ हुआ कि बुकिंग की पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही सिलेंडर मिल सकेगा।