10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ishita sharma: सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड में पढ़ी इशिता का हुआ सम्मान, IAS में 26 रैंक लाने पर शिक्षकों ने दी शुभकामना

गोरखपुर के राप्तीनगर की रहने वाली इशिता शर्मा ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा IAS में 26वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, इशिता हुईं सम्मानित

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 26 रैंक प्राप्त कर इशिता शर्मा का विद्यालय के छात्र भैया- बहनों के साथ प्रेरणास्पद संवाद हुआ। इशिता विद्यालयीय जीवन से ही राष्ट्रसेवा, अध्ययन के प्रति एकाग्रता ,तत्परता, समयबद्धता ,निरंतरता एवं रुचि पूर्ण विषय का चयन तथा एक लक्ष्य निर्धारण,आत्मविश्वास,आत्मनियंत्रण एवं स्व अनुशासन, माता-पिता, गुरुजनों एवं अपने जीवन के प्रत्येक आदर्श व्यक्तित्व को अपनी सफलता का श्रेय बताया।

इशिता को उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामना

बहन इशिता एवं उनके माता-पिता को विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव , प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार की तरफ से इशिता शर्मा को श्रेष्ठ सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

चौथे प्रयास में मिली इशिता को शानदार सफलता

इशिता शर्मा ने चौथे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले तीसरे प्रयास में वह साक्षात्कार तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सकीं। असफलता से निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया और चौथे प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर अपने सपनों को साकार कर लिया।

गोरखपुर में हुई थी स्कूलिंग, दिल्ली से हुई आगे की पढ़ाई

इशिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई पूरी की। सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने कॉमर्स विषय को ही वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। खास बात यह रही कि उन्होंने अधिकतर तैयारी घर पर रहकर ही की और आत्म-अनुशासन तथा निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की।