
फोटो सोर्स- पत्रिका
Truck breaks down at railway crossing: औरैया स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मौरंग से भरा ट्रक अचानक खराब हो गया, जिससे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर आवा आवागमन ठप हो गया। बनारस से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत सहित कई गाड़ियां जहां खड़ी हो गईं। रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद कर्मचारियों ने स्टेशन अधीक्षक को संबंध में जानकारी दी। दूसरे ट्रक से टोचन करके खराब ट्रक को रेलवे क्रॉसिंग से हटाया गया। उसके बाद यातायात शुरू हुआ। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक को खाली कर लिया गया है और आवागमन सुचारू रूप से जारी है। मामला कंचौसी डीएफसी ट्रैक का है।
उत्तर प्रदेश के औरैया के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित कंचौसी क्रॉसिंग पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित क्रॉसिंग पर मौरंग से भरा ट्रक खराब हो गया, जिसके कारण गेटकीपर क्रॉसिंग को बंद नहीं कर पाया। उस समय मालगाड़ी के आने की सूचना मिली। लेकिन गेटमैन क्रॉसिंग को बंद नहीं कर पाया।
जिसके कारण मालगाड़ी होम सिग्नल पर खड़ी हो गई। गेटमैन ने इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार को जानकारी दी। मौके पर रेलवे कर्मचारियों को भी भेजा गया और दूसरे ट्रक से टोचन करके ट्रैक से हटवाया गया। इस दौरान करीब आधा घंटा आवागमन बाधित रहा। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रक के रेलवे क्रॉसिंग पर खराब हो जाने के कारण गाड़ियों को रोक दिया गया था, लेकिन खराब ट्रक को हटाने के बाद यातायात फिर से चालू हो गया है।
Updated on:
11 Mar 2026 04:24 pm
Published on:
11 Mar 2026 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
