19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औरैया में दर्दनाक हादसा: माता-पिता और पुत्र की मौत, रात में अनियंत्रित कार गंग नहर में गिरी, सुबह हुई जानकारी

Tragic accident in Auraiya: Three dead: औरैया में हुए दर्दनाक हादसे में माता-पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।‌ रात में सभी कार सहित गंग नहर में गिर गए। घटना की जानकारी सुबह हुई।

2 min read
Google source verification
गंग नहर से कर निकलती पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Auraiya Road accident, parents and son died: औरैया में हुए दर्दनाक हादसे में माता-पिता और उनके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय सभी दिबियापुर से अपने घर वापस जा रहे थे। गंग नहर के किनारे से गुजरते समय अनियंत्रित हुई कार गंग नहर में गिर गई। घटना के बाद कार में तीनों सवार फंस गए। इसकी जानकारी आज सुबह ग्रामीणों को उस समय हुई जब वे खेत की तरफ जा रहे थे। कार के पहिए पानी के ऊपर दिखाई पड़ रहे थे। इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला, जिसमें तीनों के शव मिले हैं। डीएम और एसपी भी पहुंच गए। डीएम ने बताया कि सभी दिबियापुर से भरथना जा रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अछल्दा थाना क्षेत्र की है।

शादी के कार्ड से हुई पहचान

उत्तर प्रदेश के औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत रूरा सैफई मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब एक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। रात में हुई घटना के बाद कार सवार लोग गाड़ी में ही फंसे रह गए और पानी में डूब गए। आज सुबह मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने गंग नहर में कार के पहियों को देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया

मौके पर पहुंची अछल्दा थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला, जिसमें से तीन शव मिले। कार में मिले शादी के कार्ड से तीनों की पहचान हुई। ‌मृतकों में राजीव कुमार पोरवाल (60) पुत्र रामकिशन, मधु गुप्ता (55) पत्नी राजू कुमार पोरवाल और शिवम (27) पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई।

रात भर पानी में डूबे रहे

रात में हुई घटना के बाद तीनों पानी में ही डूबे रहे, जिससे सभी के शव फूल गए थे। सभी को अछल्दा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजीव कुमार पोरवाल मोतीगंज भरथना में दाल का व्यापार करते थे। वे बीते बुधवार को औरैया में शादी में शामिल होने के लिए गए थे, जहां से वे वापस अपने घर बाबरपुर इटावा आ रहे थे।

डीएम एसपी घटनास्थल पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि नहर में एक गाड़ी का टायर ऊपर दिखाई पड़ रहा है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अछल्दा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला। गाड़ी में मिले शादी के कार्ड से जानकारी हुई कि सभी भरथना के रहने वाले थे जो दिबियापुर से अपने घर जा रहे थे। घटना रात की है। इसके विषय में लोगों को सुबह जानकारी हुई है। घटना की जानकारी पल परिवार वालों को दे दी गई है।