Trains Rescheduled 2024 Time Table Released: Northern - Eastern रेलवे के CPRO पंकज कुमार सिंह ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का नया शेड्यूल साझा किया है। यह परिवर्तन गोरखपुर, वाराणसी मंडल में हो रहे निर्माण कार्य की वजह से हुआ है।
Trains Rescheduled 2024 Time Table Released: गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर निर्माण कार्य के चलते ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते गोरखपुर-वाराणसी सिटी सहित चार ट्रेनें विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी।
आठ ट्रेनें मार्ग में रोककर चलाई जाएंगी। इसके अलावा वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार खंड के कीड़िहरापुर-बेल्थरा रोड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ का मार्ग बदलेगा तो कुछ नियंत्रित होकर चलाई जाएंगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।