गोरखपुर

Gorakhpur News: 17 की उम्र में अफरोज से बनाए संबंध..अब फिर चाहिए थे नए उम्र के लड़के, किराएदार के साथ समय बिताना चाहती थी सादिया

Gorakhpur News: रेलवे कर्मचारी की हत्या के बाद सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि रेलवेकर्मी मो. अफरोज से सादिया ने 17 साल की उम्र में संबंध बना लिए थे। अब उसे नई उम्र के लड़के चाहिए थे।

2 min read
May 29, 2023

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में गोरखनाथ इलाके के दिग्विजयनगर में रेलवे कर्मचारी अफरोज की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। हत्या किसने की, यह तो पुलिस भी जानती है, लेकिन आरोपी पत्नी शादिया ने अपना जुर्म कबूल नहीं किया है। इस दौरान पूछताछ में सामने आया है कि रेलवे कर्मचारी मो. अफरोज की पत्नी सादिया ने 17 साल की उम्र में अफरोज से संबंध बनाए थे। अब उसे नई उम्र के लड़के चाहिए थे।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि रेलवे कर्मचारी मोहम्मद अफरोज से महिला की नजदीकी 2007 से ही है। तब उसकी उम्र महज 17 साल ही थी। अफरोज गोरखनाथ में स्थित उसके घर पर लोन के सिलसिले में गया था। तब शादिया के पिता को लोन की जरूरत थी और उन्होंने अफरोज से मदद मांगी थी।

इस दौरान ही आते-जाते अफरोज का शादिया से संबंध हो गया। फिर दोनों साथ रहने लगे। अफरोज ने उसके लिए आलीशान घर बनवाया और उसी में साथ रहने लगा। लेकिन, अफरोज के घर वाले इस बात से अंजान थे। वह उस पर शादी का दबाव बनाते थे, लेकिन वह टालमटोल करता था।

नए उम्र के युवकों से दोस्ती का विरोध करता था अफरोज
दरअसल, अफरोज के मकान में नए उम्र के किराएदार रहते थे। आरोपों में घिरा अभिषेक 19 साल का है और आईआईटी का छात्र है। इसी तरह अरशद की उम्र भी कम है। इसके पहले भी उसकी दोस्ती कम उम्र के युवकों से थी। इसी को लेकर अफरोज समय समय पर विरोध करता था और इसी से नाराज होकर शादिया ने तलाक का नोटिस भी भेजा था। लेकिन, बाद में दोनों में सुलह समझौता हो गया और साथ रहने लगे थे।

जांच में पता चला कि अक्तूबर 2022 में अफरोज ने पहली बार शादिया को अपने घरवालों से मिलाया था। लेकिन, वह उस घर में रहने को तैयार नहीं हुई थी। उधर, घर को अपने नाम कराने के बाद शादिया का एक युवक से नजदीकी संबंध भी हो गया था। अफरोज ने आपत्ति की तो उसने तलाक के पेपर भेज दिए थे। इसके बाद अफरोज शांत हो गया और दोनों साथ रहने लगे।

25 मई को अफरोज की हत्या हो गई। सारी कड़ियां जोड़ने के बाद पुलिस घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस के हाथ जो सबूत लगे हैं, जिनसे साबित हो रहा है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी छात्र अभिषेक के साथ मिलकर हत्या की है। अभिषेक महराजगंज का स्थायी निवासी है। उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उधर, पुलिस के मुताबिक शादिया का भाई दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

Updated on:
29 May 2023 08:46 pm
Published on:
29 May 2023 08:45 pm
Also Read
View All
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य कार्ड अभियान का भव्य आयोजन

गोरखपुर को मिला पांचवां विश्विद्यालय, कैबिनेट ने दी वानिकी विश्वविद्यालय को मंजूरी…उत्तर भारत का बनेगा यह पहला विश्वविद्यालय

गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता