
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, स्वास्थ्य जागरूकता समारोह
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा AIIMS गोरखपुर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य कार्ड अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Together for Health: Stand with Science” रही।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक वैश्विक अभियान है, जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रोकथाम एवं समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं पर बल देता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजगता और नियमित जांच को अपनाकर ही हम एक सशक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।साथ ही विज्ञान के माध्यम से स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति विश्वविद्यालय के प्रयासों और प्रतिबद्धता पर भी बल दिया।
इस आयोजन में CMO डॉ. राजेश झा की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं रोगों की रोकथाम पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति कर्तव्य भाव की सराहना की तथा हमेशा सहयोग करने की बात कही ।
इस अवसर पर AIIMS गोरखपुर एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। डॉ. प्रियंका शिशोदिया (AIIMS) के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं दीं। उनके साथ डॉ. लवली, डॉ. आयुषी इन्दोरिया, डॉ. रश्मी प्रवीण, डॉ. रचना तिवारी (PHC चरगांवा), डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, गरिमा पाठक (ऑप्टोमेट्री), सरिता सिंह (स्टाफ नर्स), आयुष सोनी, अंकिता श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
साथ ही राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (RBSK) की नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह की सक्रिय भूमिका रही, सुश्री श्रद्धा सिकरिया (कंसल्टेंट) ने कार्यक्रम के समन्वय एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही नेहा गुप्ता, विपिन कुमार यादव, ओंकार निषाद, ए. हजारी लाल एवं डॉ. एस.पी. कुमार द्वारा व्यवस्थापन में सहयोग दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान गृह विज्ञान विभाग की प्रो दिव्या रानी सिंह तथा उनकी शोधार्थी काजोल आर्यन द्वारा शोध के लिए निर्मित एनीमिया की जागरूकता पर एक पोषण कैलेंडर, पोषण पुस्तिका तथा एनीमिया जागरूकता फ़ोल्डर का अनावरण भी किया गया। इन सामग्रियों का उद्देश्य लोगों को सही खान-पान, पोषण के महत्व और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने बताया कि महिला अध्ययन केंद्र द्वारा ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर अनुभूति दुबे, डॉ. विस्मिता पालीवाल, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह, डॉ. गार्गी पांडे, डॉ. गरिमा यादव एवं गृह विज्ञान विभाग के सभी शोधार्थी उपस्थित रहे।
शिविर में तीन सौ से अधिक बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता, रोकथाम एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुआ। विश्वविद्यालय, AIIMS गोरखपुर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के समन्वय से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Published on:
08 Apr 2026 01:07 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
