
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, फरार BSA और लिपिक
देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में फरार चल रही देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दिया गया।
इसके अलावा न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया है, लेकिन इन सबके बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, मगर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। अब पुलिस आरोपितों की संपत्ति को कुर्क कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
मरने से पहले उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाया, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यायक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए थे। पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया था, लेकिन तब से दोनों फरार हैं। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए पहले 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में पुलिस की विफलता को देखते हुए इनाम की राशि बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दी गई।
इसके अलावा सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की अर्जी पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया है। पुलिस की चार टीमें देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है,बीएसए व लिपिक की तलाश चल रही है।
Published on:
07 Apr 2026 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
