7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता

गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक एलएलबी छात्र ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में घुसकर अभद्रता की और धमकी दी। छात्र चंदन यादव राहुल कुमार का परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के भरवाने का दबाव बना रहा था, इस पर परीक्षा नियंत्रक ने नियम विरुद्ध कार्य करने से इंकार कर दिया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, छात्र और परीक्षा नियंत्रक में झड़प

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक छात्र ने परीक्षा नियंत्रक पर जबरदस्ती काम कराने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। जब काम नहीं हुआ तो दबंग छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकी देना शुरू कर दिया, इस बीच मामला बढ़ गया और बात काफी बढ़ गई। कार्यालय में होता था देख निजी सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह छात्र को ढकेल कर बाहर किया।

नियम विरुद्ध कार्य करवाने पर परीक्षा नियंत्रक ने किया इंकार

जानकारी के मुताबिक विधि विभाग का छात्र चंदन यादव दोपहर करीब दो बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि वह छात्र राहुल कुमार का परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के भरवाने का दबाव बना रहा था। जब अधिकारियों ने नियमों का हवाला दिया, तो छात्र भड़क गया और कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके साथ ही उसने परीक्षा नियंत्रक को विश्वविद्यालय से चले जाने को कहा।

तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी नहीं है, दिमाग ठीक कर देंगे

इस पर परीक्षा नियंत्रक ने छात्र को कहा तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी नहीं है जो यहाँ से चला जाऊं इसके जवाब में चंदन ने कहा “क्या तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है। दिमाग ठीक कर देंगे।” इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया। आरोप है कि उसने परीक्षा नियंत्रक डा. कुलदीप सिंह को भी धमकी दी। घटना के बाद परीक्षा नियंत्रक ने मुख्य नियंता को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई। पत्र में कहा गया कि इस तरह का व्यवहार विश्वविद्यालय की गरिमा के विरुद्ध है और इससे कर्मचारियों में भय का माहौल बन रहा है।

"हम ले की रहेंगे आज़ादी" जैसे विवादित नारे लगा चुका है दबंग

मुख्य नियंता डा. टीएन मिश्रा ने बताया कि मामले में कैंट थाने में तहरीर दे दी गई है और छात्र के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोप की जांच कराई जा रही है दोषी पर कार्रवाई होगी। एलएलबी छात्र चंदन यादव इससे पहले भी विश्वविद्यालय में विवादों के घेरे में रह चुका है। 30 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर बिना अनुमति के भीम आर्मी स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के बैनर तले ‘हम ले की रहेंगे आज़ादी, बीजेपी और आरएसएस से आजादी जैसे विवादित नारा लगाए दिखाई दिया था।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग