गोरखपुर

गोरखपुर जोन में चला सर्च अभियान : वाहनों को चालान/ सीज कर 5.33लाख की वसूली, 286 वारंटियों व 93 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

गोरखपुर जोन में पुलिस लगातार सक्रिय होकर अपराध एवं अपराधियों पर कारवाई कर रही है। एडीजी मुथा अशोक जैन के निर्देश पर सभी जिलों के कप्तान जिलों में लगातार अभियान चलाए हुए हैं।

2 min read
Feb 26, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, एडीजी गोरखपुर जोन

एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर जोन के नेपाल बार्डर के सभी जनपदों के सीमावर्ती थानों में अवैध तस्करी / मानव तस्करी / अन्य अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु एक विशेष सघन अभियान चलाया गया तथा निर्देशित किया गया कि पर्याप्त संख्या में पुरूष/महिला पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित करायी जाए।

ये भी पढ़ें

टीचर सुसाइड केस : BSA का नाम आते ही आखिर क्यों भड़के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, दे डाले यह सफाई

जोन में पुलिस ने चलाया बड़ा चेकिंग अभियान

उक्त अभियान के अनुपालन में जोन के नेपाल बार्डर से सम्बन्धित सभी जनपदों के सीमावर्ती थानों द्वारा कार्यवाही करायी गयी। अभियान के दौरान 2686 व्यक्तियों व कुल 2001 वाहनों को चैक किया गया जिसमें 619 वाहनों का चालान करते हुए 06 वाहनों को सीज कर 5,33,500 रुपए का सम्मन शुल्क जमा कराया

जोन पुलिस ने 286 वारंटियों व 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर जोन के सभी 11 जनपदों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई हेतु एक विशेष सघन अभियान चलाया गया।

एडीजी का निर्देश…प्रभावी कारवाई करें

अभियान के तहत एडीजी जोन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सभी जनपद पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिसकमियों को शामिल करते हुए वारण्टियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी व कार्रवाई करें।

संवेदनशील क्षेत्रों में बरती जाए विशेष अलर्टनेस

किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। इस आदेश के अनुपालन में जोन के सभी जनपदों द्वारा एक साथ चिन्हित अभियुक्तों के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी संख्या में वारण्टियों एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गय।

गोरखपुर जोन पुलिस का गुड वर्क

अभियान के दौरान जोन के विभिनन् जनपदों से कुल 288 वारण्टी अभियुक्तों तथा 93 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया तथा 170 बीएनएस एस के अंतर्गत 323 प्रकरणों में 575 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ब्रिटेन ने नहीं दिया वीजा, जापान से जाना था इंग्लैंड

Published on:
26 Feb 2026 07:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर