गोरखपुर में शाहपुर थानाक्षेत्र गुरुवार सुबह एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ कर हंगामा करने लगा, लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा बुझाकर पांच घंटे में उतारने में सफलता पाई।
गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के बशारतपुर में गुरुवार की सुबह एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला। उस पर उसने लिखा कि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दे दिया, आसपास के लोग जब टावर कर युवक को देखे तो पुलिस को सूचना दिए, पुलिस ने उसे नीचे उतरने को बोला लेकिन मगर वह नीचे नहीं उतरा। इस दौरान पुलिस लगभग 5 घंटे तक मान मनोव्वल करती थी इसके बाद वह नीचे उतरा। उसने बताया कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड और अपने घरवालों से पेरशान हूं। इसलिए शांति के लिए टावर पर चढ़कर बैठ गया, पुलिस ने उसके घरवालों को फोन कर बुलाया।
जानकारी के मुताबिक बशारतपुर में एक टावर है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक उस पर चढ़ गया। लोगों को लगा कि वह टावर में काम करने वाला कोई कर्मी होगा। कोई फॉल्ट ठीक करने गया होगा, इस बीच टावर के ऊपर चील और कौआ मंडराने लगे। लोगों ने देखा तो टावर पर एक युवक बैठा हुआ था। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा। मगर उसने इंकार कर दिया। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो आसपास के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने उसे नीचे आने को बोला, मगर उसने अनसुना कर दिया। करीब 5 घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही। दोपहर करीब एक बजे वह नीचे उतरा। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बेतिया का रहने वाला गुड्डू है और शहर में फल बेचता है। उसने बताया कि उसकी गर्ल फ्रेंड ने उसे छोड़ दिया है, इस कारण वह काफी तनाव में है। घरवाले भी मुझे परेशान कर रहे ,शांति में रहना चाह रहा था इसलिए टावर पर चढ़ गया। SO शाहपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा कि वह अपने घरवालों और गर्लफ्रेंड से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया था। सूचना मिलने पर उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया है, कागजी कार्रवाई के बाद युवक को उनके सुपुर्द किया जाएगा। इस दौरान गुड्डू ने अपने इंस्टा पर तीन रील भी शेयर किया।