गोरखपुर

खतरनाक मंसूबे के साथ घूम रही महिला गिरफ्तार, चेकिंग में बरामद सामान से मचा हड़कंप

गोरखपुर में पुलिस की सक्रियता से अवैध हथियार लेकर घूम रही महिला गिरफ्तार की गई है। गीडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान इसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया।

less than 1 minute read
Mar 11, 2025

गोरखपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब गीडा थाना क्षेत्र में एक महिला अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रुचि यादव निवासी शाहपुर ,थाना सहजनवां बताया। महिला के पास से अवैध तमंचे की बरामदगी की खबर सुन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही की अवैध हथियार लेकर वह किस कारण घूम रही थी।

मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम गीडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाघागाड़ा हनुमान मंदिर से पिपरी जाने वाले सीसी रोड पर एक महिला अवैध हथियार के साथ घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान, रुचि यादव को एक अवैध 12 बोर के तमंचे और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में गिरफ्तार महिला का नाम रुचि यादव पिता, सुरेश यादव निवासी, शाहपुर, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है । पुलिस महिला के पास से एक अवैध 12 बोर का तमंचा चार जिंदा 12 बोर के कारतूस मिले हैं।गीडा पुलिस ने रुचि यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रुचि यादव के पास अवैध हथियार कहां से आया।गिरफ्तार करने वाली टीम में आंचल, विशाल राय, स्वाती जायसवाल, प्रेम बहादुर सिंह, वीरेन्द्र यादव और विकास यादव शामिल थे।

Updated on:
11 Mar 2025 08:45 am
Published on:
11 Mar 2025 08:41 am
Also Read
View All
SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले

मामा-भांजा चोर गैंग का पर्दाफाश: सरकारी स्कूलों को बनाते थे निशाना, 5 खरीददारों समेत 9 शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार