27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / गोरखपुर में दो अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, दुराचारी घोषित

गोरखपुर में दो अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, दुराचारी घोषित

Gorakhpur news: एसएसपी के निर्देश पर राजघाट और रामगढ़ताल क्षेत्र के दो आरोपियों पर कार्रवाई, एक पर चोरी और दूसरे पर हत्या के प्रयास समेत दस मुकदमे दर्ज हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 27 Nov 2026, 4:06 PM IST

Up news, gorakhpur

SSP गोरखपुर ( सोर्स:अनूप शुक्ला)

SSP action : गोरखपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गोरखपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दुराचारी घोषित करते हुए उनकी आपराधिक गतिविधियों के आधार पर 'ख' श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना राजघाट और रामगढ़ताल क्षेत्र से जुड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

कमालुद्दीन उर्फ मैना गाजीपुर का है निवासी

पुलिस के अनुसार, पहला आरोपी कमालुद्दीन उर्फ मैना पुत्र शाम मोहम्मद मूल रूप से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बाडाचौर का निवासी है। वर्तमान में वह राजघाट क्षेत्र के वार्ड नंबर 50 स्थित हरिजन बस्ती तुर्कमानपुर में रहता है। उसके खिलाफ रामगढ़ताल थाने में वर्ष 2026 में चोरी और संबंधित धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) और 317(2) शामिल हैं।

गोलू उर्फ मनोज निषाद है गोरखपुर का निवासी

दूसरा आरोपी गोलू उर्फ मनोज निषाद पुत्र रामप्रीत निषाद रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अजवनिया का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2015 से 2025 के बीच गोरखपुर के विभिन्न थानों में कुल दस मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट, चोरी, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ खोराबार, रामगढ़ताल और हरपुर बुदहट थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गतिविधियों को देखते हुए उनकी निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इस कार्रवाई से उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना की आशंका को रोकने में मदद मिलेगी।

नाबालिग लड़की अपने सहेली के साथ भागी, मुकदमा दर्ज

गोरखपुर की एक नाबलिग लड़की का अपनी सहेली के साथ भागने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक दोनों की दोस्ती NCC कैंप के दौरान हुई थी, 25 नवंबर से दोनों अपने घर से लापता हैं। लड़की ने अपनी भाभी को कॉल करके बोला कि मम्मी को बोल देना मुझे खोजने की कोशिश न करें, मैं वापस नहीं आऊंगी। उसके बाद से ही फोन बंद आ रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। जिससे परिवार परेशान हैं।

मोबाइल नंबर को लगाया गया सर्विलांस पर

मामले में तिवारीपुर थाने में लड़की की मां ने तहरीर दी। जिसके बाद FIR दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों के फोन नंबर को ट्रैस करने की कोशिश की जा रही है। तिवारीपुर थाना प्रभारी चन्देल ने बताया कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है। दोनों किशोरियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।