संतोष कुमार शुक्ला की इस नियुक्ति के पीछे करीब तीन दशक का बैंकिंग, विधिक और वित्तीय नियामकीय क्षेत्र का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1995 में बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद सितंबर 1996 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में कार्यभार ग्रहण किया। यहां उन्होंने नीति स्थापना, विधि कार्य, नीति एवं विनियम, प्रवर्तन, जांच और न्यायनिर्णयन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दीं। संतोष शुरू से ही बैंकिंग कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं।