25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / बैंकॉक से सोने की तस्करी का खुलासा: दो गिरफ्तार, 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकॉक से सोने की तस्करी का खुलासा: दो गिरफ्तार, 1.30 करोड़ का सोना बरामद

Gorakhpur News: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे आरोपी, सोना बेचने घंटाघर जाते समय कौव्वाबाग अंडरपास के पास पुलिस और एसओजी ने दबोचा, छह अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 25 Nov 2026, 4:25 PM IST

Up news, gorakhpur news

SP सिटी, CO कैंट (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Gorakhpur Police Arrest Gold Smuggler: बैंकॉक से सोने की तस्करी के मामले में कैंट पुलिस और एसओजी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 960 ग्राम सोने की दो चेन और एक कड़ा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोने की तस्करी की बात छिपाने के लिए लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

कैंट पुलिस और SOG ने घेरेबंदी कर किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को आशुतोष शुक्ला ने सोने की दो चेन और एक कड़ा लेकर आते समय लूट की सूचना दी थी। जांच में सूचना मिली कि वह अपने सहयोगी सुनील मिश्रा के साथ सोना बेचने के लिए घंटाघर स्थित सोना मंडी जा रहा है। इसके बाद कैंट पुलिस और एसओजी की टीम ने कौव्वाबाग अंडरपास के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आशुतोष के पास से सोने की दो चेन और एक लाख रुपये नकद मिले, जबकि सुनील के कब्जे से सोने का एक कड़ा और एक लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस ने दावा किया कि दोनों ने बरामद सोने के तस्करी का होने और लूट की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशुतोष शुक्ला निवासी झरकटा, थाना गोला और सुनील मिश्रा निवासी बड़गो हाटा बाजार, थाना गगहा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा संख्या 643/2026 के तहत बीएनएस की धारा 217, 318(4) और 317(2) में केस दर्ज किया है।

छह अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस के मुताबिक, मामले में कृष्णकांत निवासी मऊखुर्द, चंदन तिवारी निवासी छपिया, दीपक तिवारी, आयुष उर्फ निखिल, प्रियांशु त्रिपाठी और हिमांशु त्रिपाठी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में सोने की तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में कैंट थाने के उपनिरीक्षक अंकित उपाध्याय, रवि प्रकाश कुँवर, घनश्याम उपाध्याय, नवीन राय तथा एसओजी के उपनिरीक्षक आशुतोष राय समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।