गोरखपुर

डीएम कार्यालय के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, अधिकारियों ने दी विदाई

गोरखपुर कलेक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों की सेवानिवृति पर आज DM गोरखपुर सहित सभी अधिकारी उन्हें विदाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

less than 1 minute read
Sep 17, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई

गोरखपुर डीएम कार्यालय से सेवानिवृत्त तीन कर्मचारियों को बुधवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व एडीएम वित्त, एडीएम सिटी, सीआरओ, सिटी मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने विदाई दी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी दीनदयाल यादव, प्रधान सहायक सुनील गुप्ता के सेवानिवृत होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में गीता, छाता, शाल, सूटकेस, घड़ी उपहार देकर विदा किया गया।

ये भी पढ़ें

देशी-विदेशी शराब की दुकानों से लेकर क्लीनिक-होटल तक सबको लेना होगा ट्रेड लाइसेंस, जाने क्यों

इनकी हुई सेवानिवृति

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव 38 वर्षों तक अपनी सेवा देकर आज सेवानिवृत हुए, वहीं प्रशासनिक अधिकारी दीनदयाल यादव 37 वर्षों कलेक्ट्रेट परिवार का अभिन्न अंग बनकर अपनी सेवा दिए। प्रधान सहायक सुनील गुप्ता 35 वर्षों तक अपना योगदान दिये। DM दीपक मीणा ने
कर्मचारियों के कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम ने कहा कि सेवा निवृत कर्मचारी जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की स्मृतियां साझा की।

इनकी रही उपस्थिति

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व विनीत कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरिल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंत्री विश्वेश्वर शुक्ला, सुग्रीव कुमार, विनय सिंह ने तीनों कर्मचारियों के स्वस्थ रहने व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश सिंह रितेश शर्मा ओमप्रकाश पंकज श्रीवास्तव अमितेश श्रीवास्तव नीरज श्रीवास्तव दिनेश श्रीवास्तव राजेंद्र कुमार अतुल कुमार अमितेश यादव विनोद कुमार विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

संभल के चर्चित CO से ASP बने अनुज चौधरी को यहां मिली नई तैनाती, 44 PPS अफसरों का तबादला

Published on:
17 Sept 2025 11:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर