गोरखपुर

गोरखपुर में वर्दी पर फिर लगा दाग , ब्याज के एवज में महिला ने लगाया सिपाहियों पर शोषण का आरोप

गोरखपुर में एक महिला ने दो सिपाहियों पर जबरदस्ती शोषण का आरोप लगाया है। SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर से मिलकर पीड़िता ने इस मामले में न्याय की मांग की।

less than 1 minute read
Jan 24, 2025

गोरखपुर में एक बार फिर वर्दी पर दाग लगा है यहां गुलरिहा थानाक्षेत्र की एक महिला ने दो सिपाहियों पर शारीरिक शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने गुरुवार को एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर से मिलकर इस मामले में न्याय की मांग की, SSP ने इस मामले की जांच CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह को सौंपी है।

सिपाहियों पर महिला ने लगाया शोषण का आरोप

पीड़िता की तहरीर के मुताबिक उसका पति बाहर कमाने रहता है। महिला का कहना है कि उसने गांव की एक महिला से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। उसी के बाद महिला ने गुलरिहा थाने के दो सिपाहियों से संबंध बनाने पर मजबूर किया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पैसे के लेन-देन को कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रमाण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि सिपाहियों ने उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि महिला एक साल तक मुंबई रही, वहां से वापस आने के बाद उसने आरोप लगाया है।

SP सिटी, गोरखपुर

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह को दी गई है। वह जांच कर रहे हैं। शुरूआती जांच में पैसे के लेन-देन की बात सामने आयी है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
24 Jan 2025 02:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर