
फोटो सोर्स: पत्रिका, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
RSS News : बुधवार को गोरखपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का आगमन हुआ,11 पंडितों ने सांस्कृतिक मंत्रों से उनका स्वागत किया। दत्तात्रेय होसबाले ने दीप जलाकर हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ किया, इस सम्मेलन में गोरखपुर और आसपास के जिलों से करीब 5 हजार लोग पहुंचे थे।
सरकार्यवाह का कहना है कि यदि मुस्लिम भी हिंदुओं की तरह प्रकृति की पूजा करें, सूर्य नमस्कार करें तो उनका कुछ बिगड़ेगा नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सबसे ऊपर है। यह धर्म वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता है। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- जानवरों की पूजा किसी न किसी रूप में जरूर करें, क्योंकि वे भी पवित्र हैं और उन्हें बचाना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा ही असली धर्म है।
खोराबार स्थित खेल मैदान में बोलते हुए उन्होंने अपनी बात के समर्थन में सऊदी अरब और रुस का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, सऊदी अरब में मुसलमान भाइयों ने जमीन देकर मंदिर बनवाया है। रूस में चर्च के लोगों ने मंदिर बनवाने के लिए जगह दी है। अब हमको भी भारत में यह समझाना होगा। होसबाले ने कहा, अंग्रेजों ने यहां फूट डालो, राज करो की राजनीति की। लेकिन अब संगठित होने का समय आ गया है।
हिंदू जागेगा तो विश्व जागेगा। मानव का विश्वास जागेगा। हमें बच्चों को हनुमान चालीसा, गीता सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हम कहते हैं कि हम लोगों को विश्व गुरु बनना है। लेकिन अगर हम ही गिर जाएंगे तो हम दूसरे गिरे हुए आदमी को कैसे खड़ा करेंगे? हम जब खड़े होते हैं, तभी हम गिरे हुए आदमी को उठा सकते हैं।
Updated on:
18 Dec 2025 02:15 pm
Published on:
17 Dec 2025 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
