ग्रेटर नोएडा

पहले पिलाई शराब फिर मारी गोली, 13 लाख रुपए नहीं देने पर दोस्त ने बनाया मर्डर का प्लान, आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने 13 लाख रुपए नहीं देने पर अपने ही दोस्त का मर्डर करने का प्लान बना लिया।

less than 1 minute read

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। 13 लाख रुपए की उधारी नहीं चुकाने पर दोस्त ने ही युवक को शराब पिलाकर सुनसान जगह ले जाकर गोली मारी थी। अंधेरा होने के चलते गोली युवक के पैर में लगी थी।

पुलिस के मुताबिक एक वांछित अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। 16 मई को पीड़ित अविनाश ने थाना दादरी में शिकायत दी थी कि विकास भाटी उसे अपने साथ घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतारकर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया।

अंधेरा घना होने के कारण पैर में लगी गोली

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अभियुक्त विकास भाटी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त अविनाश ने 13 लाख रुपए लिए थे। बार- बार मांगने पर भी रुपए नहीं लौटा रहा था। इसी को लेकर 15 मई को आरोपी, दोस्त अरूण को साथ लेकर स्विफ्ट गाड़ी में अविनाश को बैठाकर बीयर पिलाई और गाड़ी को आगे सुनसान जगह पर ले जाकर अविनाश को नीचे उतार दिया एवं जान से मारने की नियत से गोली मारी, जो अंधेरा होने के कारण अविनाश के पैर में लग गई।

Updated on:
17 May 2024 08:09 pm
Published on:
17 May 2024 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर