10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मां, भगवान बुला रहे हैं…’ नोएडा में शिव प्रतिमा के सामने युवक ने दी जान, चाकू से काटी हाथ और गले की नस

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 श्मशान घाट में शिव प्रतिमा के पास एक ऑटो चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

3 min read
Google source verification
greater noida auto driver suicide shiv temple

नोएडा में शिव प्रतिमा के सामने युवक ने दी जान..

Auto Driver Suicide Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर डेल्टा-2 श्मशान घाट में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव भगवान शिव की प्रतिमा के पास पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान और पारिवारिक स्थिति

पुलिस जांच में मृतक की पहचान राहुल (30) के रूप में हुई, जो साकीपुर गांव में किराये के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। राहुल पेशे से ऑटो चालक था। उसका विवाह वर्ष 2018 में बुलंदशहर निवासी एक महिला से हुआ था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी उससे अलग रहने लगी थी।

आठ साल से अलग रह रही थी पत्नी

जानकारी के अनुसार राहुल की पत्नी पिछले करीब आठ वर्षों से पारिवारिक कारणों के चलते बुलंदशहर में अलग रह रही थी। पत्नी द्वारा राहुल पर केस दर्ज कराए जाने के बाद से वह लगातार मानसिक दबाव में था। पारिवारिक रिश्तों में आई दरार ने उसकी जिंदगी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया था।

नशे की लत और बढ़ता मानसिक तनाव

परिजनों के मुताबिक राहुल शराब और गांजे का आदी था। पत्नी के अलग रहने, कानूनी विवाद और आर्थिक परेशानियों के चलते वह लंबे समय से तनाव में चल रहा था। तीन दिन पहले उसकी मां ने काम न करने पर ऑटो किसी दूसरे युवक को चलाने के लिए दे दिया था, जिसके बाद वह और अधिक टूट गया था।

मां से कहता था- भगवान मुझे बुला रहे हैं

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल बीते कुछ दिनों से अजीब व्यवहार कर रहा था। वह अपनी मां से बार-बार कहता था कि भगवान उसे बुला रहे हैं। इसी मानसिक स्थिति में वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।

श्मशान घाट में मिला शव

सोमवार को जब राहुल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डेल्टा-2 श्मशान घाट में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पहचान की पुष्टि की।

गले पर कट और हाथों पर खून के निशान

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में मृतक के गले पर कट का गहरा निशान पाया गया, जबकि हाथों पर खून लगा हुआ था। घटनास्थल के पास सब्जी काटने वाला एक चाकू भी बरामद किया गया। युवक की पेंट की जेब से गांजा भी मिला है।

फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने श्मशान घाट में मौजूद साक्ष्यों को बारीकी से एकत्र किया। शुरुआती जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका

परिजनों से मिली जानकारी और घटनास्थल की स्थिति के आधार पर पुलिस का मानना है कि राहुल ने स्वयं ही हाथ और गले की नस काटकर जान दी। घटना के समय उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे उसकी गतिविधियों का कोई डिजिटल रिकॉर्ड नहीं मिल सका।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एसीपी का बयान

एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की जेब से गांजा बरामद हुआ है। पत्नी अलग बुलंदशहर में रहती है और घटनास्थल के पास चाकू मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग